रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में ध्वजारोहण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2021 1:59 अपराह्न

भराड़ीसैंण : विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने 72 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए चमोली जिले की देवकी भंडारी द्वारा 10 लाख रुपए दान स्वरूप देने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित किया साथ ही विभिन्न विद्यालयों के 10 मेधावी प्रतिभावान छात्रों का भी सम्मान कर प्रत्येक छात्र को विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से पांच- पांच हजार रुपये देने की घोषणा भी की किया l

भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण करने के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुझे ध्वजारोहण करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है । विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि यह राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा है कि राष्ट्र की सुरक्षा एवं समृद्धि में कहीं न कहीं उत्तराखंड के हर व्यक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड राज्य निर्माण में हुए शहीदों को नमन करते हुए कहा है कि इस प्रदेश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के प्रति भी अपनी सद्भावना प्रकट करता हूं। इस अवसर परविधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि इस राज्य को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अहम भूमिका निभाने की आवश्यकता है । उन्होंने भराड़ीसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी स्थापित करने में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया और इसे उत्तराखंड के जन भावनाओं के सम्मान की बात कही ।

भराड़ीसैंण मे बजट सत्र की तैयारी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने विधानसभा सभा मंडप का भी मौका मुआयना कर सभी तैयारियों का जायजा भी लिया और बजट सत्र संचालित करने के लिए तैयारियों की दृष्टि से सभी तैयारियों पर संतोष प्रकट किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए .

कार्यक्रम के अवसर पर गैरसैण के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैप्टन गंगा सिंह पवार, खिलाफ सिंह गुसाईं, अतुल शाह, बलवंत सिंह, एल.पी सती, एडीएम चमोली अनिल चिनियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद, समीर मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह कटेत, अवतार सिंह नेगी, अरुण मैथानी आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
  • बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव हुआ शुरू
  • उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, विकसित होगा नेविगेशन ऐप
  • आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, शान्ति भंग मे हुड़दंगी गिरफ्तार, कार सीज
  • जोशीमठ में इसी माह शुरू होंगे 115 करोड़ के सीवरेज-पेयजल काम
  • युवा बताएंगे उत्तराखंड की राह, सरकार सुनेगी और उपयोगी विचारों को नीतियों से जोड़ेगी
  • शीला समुंद्र पहुंची मां नंदा की बड़ी जात
  • होम स्टे नीति से पहाड़ों में पर्यटन को नई रफ्तार, रिवर्स पलायन को मिल रहा बढ़ावा
  • वन भूमि हस्तांतरण व क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें- डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • बदरीनाथ में गूंजा देवभूमि का लोक रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.