posted on : फ़रवरी 8, 2021 6:52 अपराह्न
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक की जाएगी जिसमे मुख्य अथिति मयंक अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष जोंक ऋषिकेश मोजूद रहेगे. इस बैठक की तेयारी के लिए दो दिनों से केन्द्रीय कार्यकारणी के सदस्य और पूर्व प्रत्याक्षी चोबटाखाल राजपाल बिष्ट जगह जगह जाकर बैठक कर रहे है.मंगलवार को ग्यारह बजे होने वाली बैठक की जानकारी सतपुली के कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरजन रोंतेला ने दी. इस अवसर पर राजपाल बिष्ट, राहुल नेगी , कीर्ति रावत, रणधीर सिंह नेगी, जयदीप नेगी, देवेन्द्र नेगी, केशर सिंह, मोहम्मद आलम, सर्वेन्द्र सहित अनेक कार्यकर्त्ता बैठक की तेयारी के लिए लगे रहे.




