रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुलिस मुख्यालय में एएसपी स्व. श्री राजीव मोहन को की श्रद्धांजलि अर्पित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 21, 2021 4:16 अपराह्न

देहरादून : जनपद नैनीताल में अपर पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के पद पर तैनात श्री राजीव मोहन के निधन पर आज 21 जनवरी, 2021 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी तथा उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस में उनके द्वारा दिये गये अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया।

स्व. श्री राजीव मोहन विगत 29 दिसंबर 2020 से कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित थे तथा प्राथमिक उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचाराधीन थे। परंतु कोरोना संक्रमण से उनकी स्थिति अत्यधिक गंभीर होने के कारण डॉक्टरों के परामर्श अनुसार वे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन थे। स्व. श्री राजीव मोहन कोरोना संक्रमण से लगभग 21 दिन तक एक योद्धा की तरह लड़ते हुए 19 जनवरी 2021 को वीरगति को प्राप्त हुये।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने कहा कि हम स्व. श्री राजीव मोहन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में सबसे बड़ा बलिदान दिया। इस कठिन समय में स्व. श्री राजीव मोहन जी की अनुकरणीय सेवाएं हमेशा याद रखी जाएगी। उत्तराखण्ड पुलिस उनके व उनके स्वजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं उनके स्वजनों को इस दु:खद घड़ी का सामना करने की शक्ति प्रदान करें। कोविड के विरूद्ध इस लड़ाई में उत्तराखण्ड पुलिस के दो हजार कर्मी संक्रमित हुए हैं, जिनमें से कुल 07 कर्मियों की मृत्यु हुई है। किसी राजपत्रित अधिकारी की कोविड से हुई यह पहली मृत्यु है।

स्व. श्री राजीव मोहन जी का सेवा अवधि विवरण

अधिकारी का नामः- स्व. श्री राजीव मोहन।

पिता का नामः- श्री सुरेन्द्र कुमार।

जन्मतिथिः- 27-05-1981

निवासीः- ग्राम-पुराना डांग, तहसील चौखुटिया, जनपद अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड।

पुलिस विभाग में नियुक्ति- दिनांक 07-08-2009 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर।

पदोन्नतिः- दिनांक 02-01-2019 से अपर पुलिस अधीक्षक, के पद पर पदोन्नति हुई है।

पूर्व नियुक्तियाः-

1- पुलिस उपाधीक्षक, पिथौरागढ़- 2009 से माह नवम्बर 2013 तक।

2- पुलिस उपाधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर में माह नवम्बर 2013 से मार्च 2016 तक।

3- पुलिस उपाधीक्षक, जनपद हरिद्वार में मार्च 2016 से सितम्बर 2016 तक।

4- पुलिस उपाधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर सितम्बर 2016 से मार्च 2017 तक।

5- सहायक सेनानायक, आईआरबी, प्रथम, रामनगर मार्च 2017 से जून 2017 तक।

6- पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल जून 2017 से 01-01-2019 तक।

7- अपर पुलिस अधीक्षक, नैनीताल दिनांक 02-01-2019 से वर्तमान तक।

उक्त अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पुष्पक ज्योति सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
  • बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव हुआ शुरू
  • उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, विकसित होगा नेविगेशन ऐप
  • आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, शान्ति भंग मे हुड़दंगी गिरफ्तार, कार सीज
  • जोशीमठ में इसी माह शुरू होंगे 115 करोड़ के सीवरेज-पेयजल काम
  • युवा बताएंगे उत्तराखंड की राह, सरकार सुनेगी और उपयोगी विचारों को नीतियों से जोड़ेगी
  • शीला समुंद्र पहुंची मां नंदा की बड़ी जात
  • होम स्टे नीति से पहाड़ों में पर्यटन को नई रफ्तार, रिवर्स पलायन को मिल रहा बढ़ावा
  • वन भूमि हस्तांतरण व क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें- डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • बदरीनाथ में गूंजा देवभूमि का लोक रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.