शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार में प्रवेश करते ही कौड़ियां पर फास्टैग से चार्ज कटना शुरू, दूसरे राज्य के वाहनों से वसूला जा रहा ग्रीन सेस

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 21, 2026 12:01 पूर्वाह्न

कोटद्वार : उत्तराखंड में 11 एंट्री पॉइंट्स पर ग्रीन सेस वसूलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों में एएनपीआर कैमरों से गाड़ी का नंबर ट्रेस होते ही सॉफ्टवेयर वाहन की श्रेणी तय कर देगा। और उसी के अनुसार टैक्स फास्टैग से काट लिया जाएगा। दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहनों से ग्रीन सेस की वसूली शुरू हो गई है। कोटद्वार के कौड़ियां बॉर्डर और हरिद्वार के नारसन बॉर्डर पर ट्रायल सफल रहने के बाद हरिद्वार के साथ ही कोटद्वार, देहरादून और यूएसनगर में कुल 11 जगह ग्रीन सेस लिया जाने लगा है।

हालही में कोटद्वार में प्रवेश करने पर कुछ बाहरी राज्यों के वाहनों को कौड़ियां पर फास्टैग से पैसे कटने का मैसेज आने पर इस संबंध में ARTO कोटद्वार शशि दुबे से बात की गई, इस दौरान उन्होंने बताया है कि राज्य के बॉर्डर पर ग्रीन सेस कटने का ट्रायल हो रहा है जो सफल रहा और अब ग्रीन सेस इसी प्रकार लिया जाएगा। जो कि परिवहन मुख्यालय द्वारा लगाए गए ANPR कैमरों के माध्यम से वसूला जा रहा है। अब उत्तराखंड में प्रवेश करते ही बॉर्डर पर वाहन रोके बिना ग्रीन सेस वसूलने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। ग्रीन सेस की वसूली के लिए परिवहन विभाग ने बॉर्डर की चेक पोस्टों के साथ राज्य में भी कई स्थानों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए हैं। ऐसे 37 कैमरों के जरिए उत्तराखंड आने वाले बाहरी वाहनों के फॉस्टैग से ग्रीन सेस काटा जा रहा है। इससे उत्तराखंड को प्रतिदिन 18 लाख रुपये का राजस्व मिलने लगा है। ग्रीन सेस से सालाना 100 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है। एएनपीआर कैमरों से गाड़ी का नंबर ट्रेस होते ही सॉफ्टवेयर वाहन की श्रेणी तय कर देगा। वाहन अगर छूट के दायरे में नहीं होगा तो साॅफ्टवेयर संबंधित नंबर के फॉस्टैग से लिंक होकर ग्रीन सेस की कटौती कर देगा। इसके साथ ही ग्रीन सेस कटौती का मैसेज संबंधित वाहन से लिंक मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें डॉक्टर – डीएम
  • न्यायालय की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में चमोली पुलिस
  • जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान – सीएम धामी
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा
  • बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रदेश में कांग्रेस की ही बनेगी अगली सरकार – गोदियाल
  • कड़ी सुरक्षा के बीच घरों में संपन्न हुआ रमजान का पहला जुम्मा
  • बम की धमकी के बाद ज्योतिर्मठ मे पुलिस अलर्ट
  • संस्कृति, पर्यटन और एआई में दोनों देशों के बीच बढ़ावा देने के लिए स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज भारत पहुँचे
  • उत्तराखंड बोर्ड : 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू, नकल रोकने के लिए कड़े प्रबंध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.