posted on : जुलाई 30, 2022 5:34 अपराह्न
चमोली : सड़क सुरक्षा में मदद करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में शिकार व्यक्तियों को तत्काल सहायता प्रदान करने व ससमय चिकित्सीय पहुँच उपलब्ध करने वाले मददगार व्यक्ति को पुरस्कृत किए जाने हेतु जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एप्रेजल समिति गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक, मुख्यचिकित्साधिकारी को सदस्य तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है सदस्य सचिव उपजिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वांछित प्रस्ताव समिति के सम्मुख रखेंगे।


