सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सूचना विभाग में सांस्कृतिक दलों से पंजीयन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 1, 2025 5:25 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाए जाने हेतु इच्छुक सांस्कृतिक दल सूचना कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए सांस्कृतिक दलों को आगामी 20 अप्रैल तक निर्धारित प्रारूप पर आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध करानी आवश्यक हैं।
जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने बताया कि सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत संचालित गीत एवं नाट्य योजना के अंतर्गत सांस्कृतिक दलों के पंजीयन किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में निवास करने वाले दलों से लोक गीत, नाटक, नौटंकी, नुक्कड़ नाटक, भजन, कव्वाली कठपुतली, जादू आदि विधाओं के अंतर्गत पंजीकरण हेतु इच्छुक दल आगामी 20 अप्रैल, 2025 तक अपना वांछित सूचनाओं के साथ अपना पंजीयन करा सकते हैं। अन्य आवश्यक शर्तों के अनुसार ऐसे सांस्कृतिक दल जो अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति श्रेणी में पंजीयन कराना चाहते हैं उन्हें आवेदन पत्र के साथ अपने दल के सदस्यों के सक्षम स्तर से निर्गत जाति प्रमाण-पत्र (कम से कम 50 प्रतिशत सदस्यों का) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक सांस्कृतिक दल निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के उपरांत जमा किए गए अथवा अपूर्ण आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जा सकेगा।
पंजीयन के बाद गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों का ऑडिशन सूचना भवन देहरादून में 13 मई से 20 मई, 2025 तक तथा कुमांऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों का ऑडिशन एमबीपीजी काॅलेज हल्द्वानी में पूर्वाह्न 10 बजे से किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन हेतु विभागीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इच्छुक सांस्कृतिक दल निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।      
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसडीएम संदीप कुमार की पहल बनी मिसाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया बेटे का जन्मदिन
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर
  • हाथों का हुनर बना तिरंगे की शान, आत्मनिर्भर हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार ने बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, 8901 किसानों को मिला 1.85 करोड़ का भुगतान
  • अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ के अंतिम दिनों में बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना कर मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ियों के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, 11वें दिन 31,739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार
  • मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
  • कांवड़ मेले के 11वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60.70 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िए हरिद्वार से अपने गंतव्य को हुए रवाना, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन-पुलिस ने संभाली व्यवस्थाएं
  • मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5990 रुपये नकद बरामद
  • विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.