शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जोशीमठ आपदा प्रभावित दलित परिवारों पर फर्जी मुकदमें वापस लेने की मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

शेयर करें !
posted on : मई 30, 2024 7:04 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ के गरीब दलित परिवार के आपदा पीड़ितों पर किये गये फर्जी मुकदमों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर गुरूवार को जोशीमठ  बचाओ संघर्ष समिति की ओर से एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को भेजा गया है।

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती का कहना है कि जोशीमठ क्षेत्र के तमाम वाशिंदे पहले ही आपदा की मार से परेशान और बेहाल है उपर से अब पुलिस की ओर से दलित परिवारों के आपदा पीड़ितों को मुकदमें के नोटिस थमा दिए गये है। जबकि उनका कसूर सिर्फ इतना है कि वे अपने विस्थापन और पुनर्वास की मांग को लेकर 11 मई 2023 को एक मशाल जुलूस में शामिल हुए थे। उनका कहना है कि 11 मई 2023 को जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति की ओर से साल भर चले आंदोलन के क्रम में अपनी मांगों पर कार्रवाई के संदर्भ में निकाला था।

उनका यह भी कहना है कि संघर्ष समिति की ओर से उपजिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को इसकी सूचना भी दी गई थी। इसके बावजूद लोगों पर कार्रवाई किया जाना न्यायोचित नहीं है। वर्तमान समय में भी आपदा पीड़ित अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार से गुहार लगा रहे है लेकिन उनकी मांगों को सुनने के बजाय उल्टा उन पर मुकदमें किये जाने के नोटिस दिए जा रहे है। जो सरासर गलत है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आपदा पीड़ितों को पर हो रही इस कार्रवाई को रोका जाए तथा मुकदमें वापस लिये जाएं। ज्ञापन देने वालों में अतुल सती, संजय उनियाल, बुद्धिलाल, भवानी, महेंद्र, लक्ष्मी देवी, दीपक कुमार टम्टा आदि शामिल थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
  • झबरेड़ा पुलिस ने 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ देवेंद्र को किया गिरफ्तार
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, रोजगार के साथ कौशल विकास के अवसरों से भी जुड़े युवा
  • सीएम धामी का बड़ा फैसला : उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000
  • जनगणना के लिए चमोली में 33 फील्ड ट्रेनर तैयार, एक दिसंबर से शुरू होगा गणना कार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.