रविवार, मार्च 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नगर निकाय चुनाव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त – जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 4, 2025 3:41 अपराह्न
  • चुनाव में पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को आवश्यकतानुसार करें तैनात
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली नगर निकाय चुनाव की महत्वपूर्ण बैठक, दिए निर्देश
पौड़ी : जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए।
शनिवार को आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान व मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को आवश्यकतानुसार तैनात किया जाए। इसके अलावा उन्होंने चुनाव सामग्री व मतदान दलों के सुचारू आवागमन हेतु आरटीओ को वाहनों की व्यवस्था अभी से पूर्ण करने को कहा। साथ ही उन्होंने मतगणना काउंटिंग सेंटर, स्ट्रांग रूम, बैरिकेडिंग की व्यवस्था व स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों के लिए मतदान स्थल पर अलाव की व्यवस्था, बिस्तर व खानपान की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि 80 वर्ष से ऊपर वाले मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने व ले जाने की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां पिंक बूथ व मॉडल बूथ बनने हैं उन मतदेय स्थलों को चयनित कर आवश्यक कार्यवाही पूरी करें। कहा कि नगर निकाय चुनाव में सी-विजिल के तौर पर एक मॉडल तैयार करें ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमित निगरानी रह सकेगी। इसके अलावा उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में फ्लाइंग स्कॉट टीम गठित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव कंट्रोल रूम, मीडिया मैनेजमेंट सेल, पुलिस कंट्रोल रूम बनाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में शौचालय, लाइट व पेयजल की व्यवस्था सुचारू बेहतर हो इसका विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस, आबकारी व अन्य अधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। जिससे नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया जा सके। उन्होंने पुलिस व आबकारी निरीक्षकों को चुनाव के दौरान पैसा व शराब पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि यूपीआई से किसी भी तरह की लेनदेन न हो इसके लिए आरओ अपने-अपने क्षेत्र के बैंकर्स के साथ बैठक करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, एएसपी अनूप काला, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सैनी, श्रीनगर नूपुर वर्मा, लैंसडौन शालिनी मौर्य, चौबट्टाखाल अनिल चन्याल, सीओ सदर अनुज कुमार, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय अतुल भट्ट, सहकारिता अधिकारी पान सिंह राणा सहित अन्य आरओ व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी
  • हिमालय O2 महोत्सव में लोक संस्कृति की धूम, पिलखी में सजी सांस्कृतिक संध्या, अनुराग नौटियाल व सीमा पंगरियाल के गीतों पर झूमे दर्शक
  • टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 : थात से खैंट पर्वत तक 10 किलोमीटर ट्रैक सफलतापूर्वक संपन्न
  • वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव सम्पन्न, प्रेम सिंह चौहान बने प्रांतीय अध्यक्ष, सुनील कुमार पुंडीर महामंत्री निर्वाचित, सर्वसम्मति से चुनी गई पूरी कार्यकारिणी 
  • प्रतापनगर राजमहल में संस्कृति और विज्ञान का संगम, टिहरी झील महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम, लोकगायक धनराज शौर्य ने बांधा समा
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
  • उत्तराखंड : दरबार साहिब में जयकारों के साथ हुआ श्री झंडे जी का आरोहण, इनको मिला दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व सैनिक की बेटी को लैपटॉप प्रदान करने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आपदा प्रभावित परिवारों को भी बांटी सहायता राशि
  • महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान
  • सेवा इंटर नेशनल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया फ्यूंली कौथिग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.