सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF उत्तराखंड की नशे के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही, 3.5 किग्रा अवैध चरस के साथ 02 गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 27, 2021 9:07 अपराह्न
  • डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर प्रदेश में चलाया जा रहा है नशे के खिलाफ अभियान
  • STF /एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स टीम द्वारा बरामद की 3.5 कि0ग्राम अवैध चरस, 02अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु STF द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज 27 जनवरी 2021 को 3.5 किलो ग्राम अवैध चरस के साथ 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा राज्य के युवाओं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य नशे की प्रवृति की रोकथाम तथा अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही हेतु STF के अधीन एन्टी ड्रग टास्क फोर्स (ADTF) का गठन किया गया है। जिसके द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु नशा तस्करों क उनकी धड़पकड़/गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में कुमाऊँ परिक्षेत्र में नियुक्त ADTF टीम द्वारा जनपद अल्मोड़ा के लोधिया बैरियर के पास चैकिग करते हुए 02 अभियुक्तगणों (1) पवन सिंह दानू पुत्र जीवन सिंह दानू निवासी सौराग पोस्ट सौराग तहसील कपकोट, बागेश्वर उम्र- 23 व (2) प्रताप राम पुत्र धनी राम निवासी ग्राम सौराग पोस्ट सौराग तहसील कपकोट, बागेश्वर को 3.5 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्तगण बुलेट मोटरसाईकिल में उक्त नाजायज चरस तस्करी कर रहे थे । ADTF टीम द्वारा स्थानीय अल्मोड़ा पुलिस को साथ लेकर चैकिंग अभियान चलाते हुये अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है । दौराने गिरफ्तारी एक अभियुक्त दीवान सिंह दानू पुत्र रुप सिंह दानू निवासी ग्राम सौराग पोस्ट सौराग तहसील कपकोट, बागेश्वर फरार हो गया है । पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगणो के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत कर घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साईकिल संख्या UK 15B 5487 को सीज कर दिया है । फरार अभियुक्त की तलाश व गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है ।

पूछताछ में अभियुक्त पवन सिंह दानू पुत्र जीवन सिंह दानू निवासी उपरोक्त ने बताया कि वह कक्षा 12 वी तक पढ़ा है तथा पूर्व में सिडकुल रुद्रपुर में काम करता था, अपने खर्चे के लिये वह इस कार्य को करने को तैयार हो गया था । यह माल वह बागेश्वर से अल्मोड़ा ले जा रहे थे । अभियुक्त प्रताप राम पुत्र धनी राम निवासी उपरोक्त ने बताया कि वह गुडगांव मे मारुति सुजुकी सैक्टर नौकरी करता था तथा अभी धन के लालच में आकर यह कार्य कर रहा था ।

प्रभारी STF उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें । किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें । नशा एक धीमा जहर है जिससे खुद भी बचें तथा अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखें । नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या STF उत्तराखण्ड से सम्पर्क करें।
संपर्क: 0135-2656202

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1- पवन सिंह दानू पुत्र जीवन सिंह दानू निवासी सौराग पोस्ट सौराग तहसील कपकोट, बागेश्वर उम्र- 23

2- प्रताप राम पुत्र धनी राम निवासी ग्राम सौराग पोस्ट सौराग तहसील कपकोट, बागेश्वर उम्र- 27

बरामदगी का विवरण –

1- 3.5 किलो अवैध चरस (Cannabis Sativa) (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख)

2- एक बुलेट मोटर साईकिल संख्या UK 15B 5487

गिरफ्तारी पुलिस टीमः-

01- उप निरीक्षक के.जी. मठपाल, STF उत्तराखण्ड

02- आरक्षी 152 ना.पु. मनमोहन सिह, ADTF उत्तराखण्ड

03-आरक्षी 143 ना.पु. प्रमोद सिंह रौतेला, ADTF उत्तराखण्ड

04-आरक्षी 57 ना.पु. संजय कुमार, ADTF उत्तराखण्ड

05- आरक्षी 13 ना.पु. नवीन कुमार, ADTF उत्तराखण्ड

स्थानीय अल्मोड़ा पुलिस टीम

1- क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बीर सिंह

2- उपनिरीक्षक मोहन सिंह

3- उपनिरीक्षक सौरभ कुमार

4- आरक्षी खुशाल सिंह

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.