शनिवार, मार्च 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश के खाते में एक और उपलब्धि, दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आया निदेशक का नाम, केलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी की सूची

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 23, 2024 12:38 पूर्वाह्न
ऋषिकेश : स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी दुनियाभर के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में इस बार एम्स ऋषिकेश की प्रोफेसर मीनू सिंह को भी जगह दी गई है। प्रोफेसर मीनू सिंह वर्तमान में एम्स संस्थान की कार्यकारी निदेशक हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की झोली में एक और बड़ी उपलब्धि आई है।
संस्थान की कार्यकारी निदेशक  प्रोफेसर मीनू सिंह को दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। यह सूची केलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से सर्वे के बाद जारी की गई। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दुनियाभर के विश्वविद्यालयों में हुए शोध का सर्वे कराने के बाद जो सूची जारी की गई है, उनमें 3 हजार वैज्ञानिक और शोधार्थी केवल भारत के हैं। दुनिया भर के लगभग 66 हजार विज्ञानियों को इस सूची में जगह मिली है। इसमें देश के कई संस्थानों के अनुसंधान कर्ताओं, डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को जगह दी गई है। बच्चों के श्वास रोग और इससे सम्बंधित बीमारियों के इलाज और इस क्षेत्र में किये गए विशेष अनुसंधानों की वजह से प्रोफेसर मीनू सिंह को सूची में शामिल किया गया है।
एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष प्रोफेसर समीरन नंदी सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रोफेसर मीनू को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि सूची में नाम शामिल करने से पूर्व  सर्वे में देखा जाता है कि दुनिया के किस विश्वविद्यालय के विज्ञानी का शोध सबसे ज्यादा उल्लिखित है। शोध पत्रों के हवाले से या उसे आधार मानकर कितने शोध कार्य हुए या पेटेंट हुए हैं। इसमें यह भी देखा जाता है कि एक वर्ष में कितने शोधपत्र उस विज्ञानी के प्रकाशित हुए हैं। शोध विश्व के लिए कितना जानकारी परक है और भविष्य में उससे विज्ञान जगत को कितना लाभ मिल सकेगा।
एम्स के जन सम्पर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि अनुसंधान विश्विद्यालय के रूप में विश्व में अपनी विशेष पहिचान रखने वाली स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची एक प्रतिष्ठित रैकिंग है जो अपने क्षेत्रों में सबसे अधिक उत्कृष्ट विद्ववानों की पहिचान करती है। उन्होंने बताया कि स्कोपस डेटाबेस डेटा से प्राप्त यह रैंकिंग उन शोधकर्ताओं को उजागर करती है, जिनके काम का विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.