सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तपोवन इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव व पूर्व छात्र मिलन सम्पन्न, मेधावी छात्र सम्मानित

शेयर करें !
posted on : मई 3, 2026 5:07 अपराह्न

ज्योतिर्मठ : पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, तपोवन में वार्षिक उत्सव एवं पूर्व छात्र मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित पुरातन छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं व विकास कार्यों के लिए अपनी निधि से 2 लाख 50 हजार रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने क्षेत्रीय विधायक लखपत बुटोला की ओर से भी आवश्यक सहयोग राशि दिलाने का आश्वासन दिया।

​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ की अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, कर्मकार बोर्ड के सदस्य कृष्णमणि थपलियाल और एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों (एजीएम सुजाता दास गुप्ता, डीजीएम इंदु बालकृष्णा व डीजीएम देवेंद्र सिंह गर्ब्याल) ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि तपोवन जैसे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की लौ जलाना और पूर्व छात्रों का अपनी जड़ों से जुड़ना गौरव की बात है। स्थानीय ग्राम प्रधान व कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती पूनम पंत और पीटीए अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद डोभाल की देखरेख में आयोजित इस भव्य समारोह में क्षेत्र के विभिन्न ग्राम प्रधानों सहित कई जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

​इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुलभ शाह, आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डॉ. कैलाश, रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल और विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कुसुमलता थपलियाल ने भी विचार व्यक्त किए। मंच का सफल संचालन राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह झिंक्वाण द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अशोक डोभाल, श्रीमती अनीता रावत सहित समस्त शिक्षक-कर्मचारियों, अभिभावकों और स्थानीय जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगा दिए, जिसकी सभी आगंतुकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
  • मांगों को लेकर गोपेश्वर में गरजी भोजनमाताएं
  • कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, खाई में पेड़ पर अटकी कार से दो युवाओं को पुलिस ने सकुशल निकाला
  • रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
  • कोचिंग सेंटरों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं पर हुई प्रभावी सुनवाई, अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.