शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सूबे की गर्भवती महिलाओं में कम होगा एनीमिया जोखिम – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 3, 2025 10:30 अपराह्न
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने किया “पल्स अनीमिया महा अभियान” का शुभारंभ
  • कहा,  गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार को टी-4 रणनीति पर चलेगा महाभियान
देहरादून : उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं में अनीमिया की रोकथाम और उनके स्वास्थ्य में सुधार हेतु पल्स अनीमिया महा अभियान का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रायपुर, देहरादून में किया गया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किये गये जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार लिये जाने हेतु जागरुक करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि पल्स अनीमिया महा अभियान प्रदेश में मातृ मृत्यु दर को कम करने, मातृ स्वास्थ्य में सुधार लाने और गर्भवती महिलाओं में अनीमिया की रोकथाम के लिए एक स्थायी ढांचा स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल स्थानीय समुदायों को जागरूक करने और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया टी-4 रणनीति पर आधारित यह पल्स अनीमिया महा अभियान टेस्ट, टॉक, ट्रीट और ट्रैक के सिद्धांतों पर कार्य करेगा। सभी गर्भवती महिलाओं की अनीमिया की स्क्रीनिंग (टेस्ट)। अनीमिया की रोकथाम और पोषण पर परामर्श, जिसमें आयरन युक्त खाद्य पदार्थों और विटामिन-सी के महत्त्व पर जोर (टॉक)। समय पर उपचार जिसमें आयरन थेरेपी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, आदि (ट्रीट)। निरंतर निगरानी और फॉलो-अप्स सुनिश्चित किया जाएगा (ट्रैक)।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम, चिकित्सा अधिकारियों, पात्र लाभार्थियों और समुदाय के लोगों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह एक सामूहिक प्रयास है, जो उत्तराखंड को एक स्वस्थ और समृद्ध राज्य की ओर अग्रसर करेगा।
अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, “पल्स अनीमिया महा अभियान प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएगा।”
स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम., ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी के नेतृत्व में आयोजित पल्स अनीमिया महा अभियान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 3 फरवरी से 10 फरवरी 2025 तक प्रदेशभर में 1,874 से अधिक स्क्रीनिंग केंद्रों और 165 उपचार केंद्रों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को स्क्रीनिंग, उचित उपचार और पोषण संबंधी जागरूकता प्रदान की जा रही है।
डॉ भूपेंद्र कौर औलख, कंट्री हेड- भूटान, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताया गया कि व्यक्तिगत स्तर पर पोषण शिक्षा, स्वस्थ जीवनशैली के विकल्पों को बढ़ावा देना और अनीमिया की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। पल्स अनीमिया महा अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में डॉ चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, निदेशक, राष्ट्रीय कार्यक्रम, डॉ मनु जैन, निदेशक, एनएचएम,  डॉ तृप्ति बहुगुणा, सलाहकार, एसएचएसआरसी, डॉ रिया आहूजा, पोषण सलाहकार, स्वास्थ्य मंत्रालय, डॉ उमा रावत, डॉ अजय नगरकर, डॉ नितिन अरोड़ा, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.