बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रुड़की : मोबाइल छीनने का प्रयास करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश घायल

शेयर करें !
posted on : अगस्त 29, 2025 3:22 अपराह्न

रुड़की : आज देर शाम सिविल कोतवाली क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल छीनने का प्रयास किया, जिसकी सूचना 112 पर फ्लैश हुई, तो गस्त कर रही पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के सोलानी नदी वाली पटरी पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। करीब घंटाभर चेकिंग के बाद एक बाइक आती दिखाई दी, जिस सवार बदमाशों को पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया, तो बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे, इस पर पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें भागते हुए एक बदमाश के पैर में गोली लग गई,जिसमें वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस घायल बदमाश को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची, जहां उसका उपचार कराया गया।

बृहस्पतिवार की देर रात्रि बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल छीनने का प्रयास किया, जिसकी सूचना पुलिस को 112 के माध्यम से मिली, तो कोतवाल मणि भूषण श्रीवास्तव ने गश्त कर रही पुलिस टीम के साथ बदमाशों की धरपकड़ हेतु चेकिंग अभियान चलाया, जिसके बाद जानकारी हुई कि बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर दो बदमाश कलियर से रुड़की की ओर आ रहे है। इस पर पुलिस टीम ने नहर पटरी पर चेकिंग बढ़ा दी, घंटेभर इंतजार के बाद बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस को आते दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया, तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया, ओर पटरी की भाग निकले, कुछ ही दूरी पर बदमाशों की बाइक फिसल गई, लेकिन तब भी बदमाश फायरिंग कर रहे थे, जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बच गयी, जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी, जो मौके पर ही घायल अवस्था में गिर गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस टीम सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार कराया गया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम बादल निवासी चोंदाहेड़ी देवबंद बताया, जबकि उसका साथी ऋतिक मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए काम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुबह तक उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेग।

वहीं एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सूचना पाकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि दो दिन पूर्व मॉर्निंग टाइम में पीर बाबा कॉलोनी के पास चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी, जिसमें पीड़िता ने उपरोक्त संदिग्धों के हुलिए की जानकारी दी थी। पूछताछ में भी बादल ने उक्त चेन स्नेचिंग की घटना को अपने साथी के साथ अंजाम देना स्वीकारा है। चेन बेचकर जो रकम मिली, उसे भी बरामद किया गया है। जबकि उसका साथी ऋतिक फरार है। जिसे सुबह तक पकड़ लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पूरा थाना काम्बिंग में लगा हुआ है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
  • उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया और सरकारी सहायता योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.