posted on : अगस्त 15, 2022 11:59 पूर्वाह्न
उत्तरकाशी : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 वी स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। मौसम भी स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर ऐसा लग रहा था कि वह आसमान से बारिश रूपी फूल बरसा रहा हो। इसी बरसात के बीच भारी उमंग के साथ डुंडा में स्वर्गीय लखीराम सजवान इंटर कॉलेज, सुमन ग्रामर स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, द्रोणा जन विकास एजुकेशन एकेडमी डुंडा के छात्र-छात्राएं व विभिन्न संस्थानों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
पूरा बाजार भारत माता की जय कारों से गुंजायमान हो गया। इसके उपरांत विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वही व्यापारियों के द्वारा भी स्वतंत्रा दिवस के मौके पर ध्वजारोहण व मिष्ठान वितरण भी किया गया । इस मौके पर न्यू व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि निजोन, मुकेश नौटियाल, सामाजिक कार्यकर्ता नत्थी लाल धलवान, विजेंद्र सिंह शिपाल, शेखर बिष्ट, दिग्विजय सिंह रजवार, अभिनव चंद रमोला, भूतपूर्व सैनिक घर्म प्रकाश आदि शामिल थे।


