posted on : अगस्त 9, 2022 11:10 पूर्वाह्न
लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के द्वारा “आजादी के अमृत महोत्सव” के अंतर्गत हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी ,रोवर्स रेंजर्स, एनएसएस, B.Ed के छात्र छात्राओं के साथ ही सभी संकाय के छात्र छात्राओं के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गयाl रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. लवनी राजवंशी जी के द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव की जानकारी के साथ किया गया उनके द्वारा बताया गया कि15 अगस्त 2022 को भारत की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च, 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में आजादी के अमृत महोसत्व का उद्घाटन किया था। क्योंकि इसी दिन माहात्मा गांधी ने ‘नमक सत्याग्रह’ की शुरुआत की थी। यह महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर डॉ. एसपी मधवाल के द्वारा जानकारी दी गई की आजादी के इस अमृत महोत्सव को मनाए जाने के कुछ कारण है। पहला यह कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। दूसरा यह कि देश को स्वतंत्र करने के लिए जिन राष्ट्र सुपूतों ने बलिदान दिया और बहुत कष्ट सहे उन्हें याद करने का यह दिन है। तीसरा यह कि आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। इन कारणों से आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से उन सभी लोगों को स्वतंत्रता और लोकतंत्र के सही मायने बताने बहुत जरूरी है और साथ ही यह बताना भी जरूरी है कि इन 75 वर्षों में भारत ने क्या उपलब्धियां हासिल की हैं।
बीएड संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. आर के सिंह के द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का महोत्सव किसी विशेष जाति, धर्म अथवा राज्य नहीं बल्कि संपूर्ण भारत के लिए महत्वपूर्ण है। इस राष्ट्रीय महोत्सव के दौरान सभी सरकारी भवन और घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा और कुछ जगहों पर रैलियां भी निकाली जाएगी ताकि इसका महत्व जन जन तक पहुंचया जा सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. कमल कुमार, एनसीसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ. अभिषेक कुकरेती, एनएसएस प्रभारी डॉ. गुंजन आर्य, डॉ. डीसी बेबनी, डॉ. शिप्रा, डॉ. वंदना ध्यानी, डॉ. पवनीका चंदोला, डॉ. मदान, डॉ. आरके द्विवेदी, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. वीके सैनी, डॉ. अजय रावत, डॉक्टर शुभम काला, डॉ. प्रीति रावत, डॉ. श्रद्धा भारती, विमल कुमार, प्रकाश असवाल एवं सभी शिक्षणेत्तर अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।


