posted on : अगस्त 14, 2022 2:45 अपराह्न
देहरादून : पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने बताया कि देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ यानी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रपति भारत द्वारा इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को स्मरणोत्सव मनाने के लिए समस्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों को “75वीं स्वतंत्रता जयंती पदक (Anniversary of Independence Medal) प्रदान किया गया है। यह पदक पुलिस बलों के समस्त कार्मिकों को प्राप्त होगा। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के प्रत्येक रैंक के समस्त कार्मिकों को प्राप्त होने वाले पदक हेतु मेरी तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


