मंगलवार, मई 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आजादी का अमृत महोत्सव : जनपद पौड़ी गढ़वाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

शेयर करें !
posted on : अगस्त 16, 2022 11:29 पूर्वाह्न
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद के समस्त सरकारी, गैर सरकारी, विद्यालयों एवं संस्थाओं में प्रातः 9:00 बजे तथा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण कर किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा अपने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने कंडोलिया स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने जनपद प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय व कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम समारोह में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर शुभकामनाएं प्रेषित की। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि देश ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है इस उपलक्ष में देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन की यादों से जुड़ी विभिन्न यादगार पहलें व छुए-अनछुए पहलुओं को भी लोगों के समक्ष सार्वजनिक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद पौड़ी में लगभग 1 लाख 60 हजार झंडो को घर-घर वितरित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के बाद झंडों को तहसील, ब्लाक व पंचायत स्तर पर एकत्रित कर संग्रहित किया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी लोग उनके बताए हुए आदर्शों पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा 111 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है जिनमें से 75 का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है व 45 विभागीय पोर्टल पर अपडेट किए जा चुके हैं। जनपद के अलग-अलग विकासखंडों में बनाये गये अमृत सरोवरों पर स्वतन्त्रता दिवस क अवसर पर ध्वजारोहण व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने आज़ादी की शुभकामनाए देते हुए कहा कि हमारा देश आज आजादी की वर्षगांठ मना रहा है जिसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान को भूलाना नहीं चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर लिए थे। उन्होंने इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण से जुड़े आंदोलनकारियों को भी याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उपयोग न करने की शपथ भी दिलाई। आयोजित कार्यक्रम में जनपद के अंतरराष्ट्रीय आर्चरी पदक विजेता मोहन भारद्वाज व वर्ल्ड यंगेस्ट साइकिलिस्ट ‘‘हिमाचल से लद्दाख‘‘ तक की साइकिल यात्रा करने वाले सिद्धार्थ रावत को जिलाधिकारी व खेल विभाग की तरफ से 10-10 हजार का नगद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में पर्यटन विभाग की ओर से बर्ड वाचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
आयोजित कार्यक्रम में 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर गार्गी कुमाईं, द्वितीय स्थान पर आयुषी तथा तृतीय स्थान पर आरव रहे जिन्हें पुरस्कृत किया गया। साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी   पुरस्कृत किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पहाड़ क्षेत्रीय संगठन (ए.एल.एफ.) द्वारा तैयार किए गए कपड़े के थैले भी वितरित किए गए जिससे प्लास्टिक के उपयोग को रोका जा सके। कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी ने प्लास्टिक उपयोग नियंत्रण, उन्मूलन व जन जागरूकता से संबंधित वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसके माध्यम से जनपद में अलग-अलग स्थानों प्लास्टिक उपयोग न करने के संबंध में जन जागरूकता संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। जिसमें छोटे बच्चों द्वारा अलग-अलग स्वतंत्रता सेनानियों के पात्रों का सजीव चित्रण किया।
इसके अलावा डीआईजी गढ़वाल कार्यालय पौड़ी में पुलिस उप महानिरीक्षक करण सिंह नगन्याल ने जबकि पुलिस लाईन पौड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। विकास भवन परिसर पौड़ी में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्व पांडे ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार जनपद के अन्य क्षेत्रों में स्वतन्त्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। स्वतन्त्रता दिवस की अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। वहीं दिनांक 14 अगस्त को साय 6 बजे से 9 बजे तक तथा 15 अगस्त 2022 को प्रात 6 बजे से 11 बजे तक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रमुख चौराहे पर देश भक्ति की गीत का प्रसारण किया गया। जबकि निकायों द्वारा अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत वाहनों में देश भक्ति के गीतों का प्रसारण किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त सरकारी कार्यालय एवं भवनों पर एलईडी बल्ब के माध्यम से प्रकाश मान किया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद टम्टा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, नगर पालिका ईओ प्रदीप बिष्ट, जिला क्रीडा अधिकारी गिरीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बाॅलीवुड गायक दर्शन रावल की गायिका का चला जादू
  • “धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत समग्र विकास की ओर बढ़ते सशक्त कदम, 15 जून से 30 जून तक बागेश्वर में विशेष सेवा वितरण शिविर
  • जेनिथ फेस्ट 2025 के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़ ने बहाई उत्तराखण्डी लोक संस्कृति की बयार, देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
  • उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्री ले रहे है नीर वॉटरफॉल का आनंद, डुबकी मार कर मिटा रहे है थकान
  • डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सोशल मीडिया पर भ्रामक व फेक न्यूज़ के प्रचार-प्रसार करने वाले लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पाकिस्तान पर भारत की जीत पर दी बधाई, कहा – “ये मोदी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम”
  • सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने के लिए युवाओं का किया आह्वाहन,  कहा – फ्यूचर-रेडी बने युवा
  • उत्तराखंड : बॉर्डर पर सघन चेकिंग, चारधाम यात्रा पर कड़ी निगरानी, सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.