posted on : अगस्त 15, 2022 12:59 अपराह्न
कोटद्वार : आजादी के अमृत महोत्सव आजादी के 75वी वर्षगाठ के उपलक्ष में आज लायंस क्लब डायनेमिक कोटद्वार ने ध्वजारोहण के कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें क्लब अध्यक्ष ला. विवेक अग्रवाल ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रगान गाया। सभी क्लब के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ला. डॉ. अनिल मोहन, ला.परविंदर गुसाईं, ला.मुकेश बत्रा, ला.बिरेंद्र रावत, ला.संजय कुमार अग्रवाल, ला. दिनेश अग्रवाल, ला.रविंदर फूल, ला.राकेश ऐरन सहित बच्चे उपस्थित रहे.


