जयहरीखाल : भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की विद्यार्थी अमीषा रावत ने भारत बौद्धिक्स राष्ट्रीय परीक्षा में 37वाँ स्थान प्राप्त किया है। अखिल भारतीय स्तर पर उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के भारतीय ज्ञान विज्ञान से परिचय की परख विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा की गयी थी। अमीषा को ₹ 2500 की धनराशि का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। परीक्षा का आयोजन दिनांक 31 जनवरी, 2026 को महाविद्यालय में किया गया था, जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. उमेश ध्यानी के साथ डॉ. कमल कुमार, डॉ. शिप्रा व डॉ. अजय रावत का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. राजवंशी ने अमीषा को इस प्रदर्शन पर शुभकामनाएँ प्रदान की व अन्य विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।





