मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पं. गोविन्द बल्लभ पंत पार्क का पुनर्निर्माण करने के साथ ही तांबाखाणी क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट के रूप में किया जाएगा विकसित – डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 28, 2024 5:28 अपराह्न
उत्तरकाशी : जिला मुख्यालय में पं. गोविन्द बल्लभ पंत पार्क का पुनर्निर्माण करने के साथ ही तांबाखाणी क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही जोशियाड़ा में वेंडर्स जोन का निर्माण और तीन स्मार्ट टायलेट्स बनाने की महत्वपूर्ण योजना पर भी जल्दी काम शुरू हो जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इन योजनाओं के लिए नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट की कुल रू. दो करोड़ पैंसठ लाख की लागत की योजनाओं के प्रस्तावों को स्वीकृति देते हुए इन महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश पर नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट द्वारा जिला मुख्यालय उत्तरकाशी को संवारने के साथ ही स्तरीय जन-सुविधाओं की व्यवस्था, शहर के कूड़े के समुचित निस्तारण और फड़-ठेली लगाने वाले व्यवसायियों के लिए वेंडर्स जोन बनाए जाने की अनेक योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जिलाधिकारी ने वर्ष 2012-13 में आपदा से क्षतिग्रस्त पं. गोविन्द बल्लभ पंत पार्क का अविलंब पुनर्निर्माण किए जाने के भी निर्देश दिए थे। इसी सिलसिले में नगर पालिका परिषद द्वारा तिलोथ पुल के निकट पं. गोविंद बल्लभ पंत पार्क का पुनर्निर्माण के लिए तैयार किए गए रू. 24.50 लाख की लागत की योजना के प्रस्ताव को जिलाधिकारी के द्वारा अनुमोदित कर पालिका को नगर में अन्य स्थानों पर भी पार्कों के विकास की संभावना तलाशे जाने को कहा है। 
जिलाधिकारी ने जोशियाड़ा में रू. 1.50 करोड़ की लागत से वेंडर्स जोन का निर्माण की योजना को भी स्वीकृति प्रदान की है। नगर पालिका के द्वारा जोशीयाडा में झूला पुल व पार्किंग के मध्य स्थित भूमि पर लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाए जाने वाले इस वेंडर्स जोन में भूतल पर 10 स्टोर बनाए जाएंगे तथा पहली मंजिल पर 30 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही नगर में तीन स्मार्ट टॉयलेट्स की स्थापना हेतु भी रू. 50 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह स्मार्ट टॉयलेट्स भटवाड़ी रोड टैक्सी स्टैंड एवं रामलीला मैदान पुराने टॉयलेट्स की जगहों पर निर्मित होंगे।
पालिका के द्वारा तांबाखाणी में जमा कूड़े का निस्तारण कर इस क्षेत्र को हरे-भरे ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा रू. 40 लाख की योजना का अनुमोदन प्रदान करते हुए नगर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त बनाए रखने तथा कूड़े कूड़े का समुचित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों के स्थायीकरण पर खुशी, नवरात्रि में कुल सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल को दी बधाई
  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.