शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें सभी राजनैतिक दल – जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट

शेयर करें !
posted on : मार्च 17, 2024 3:27 पूर्वाह्न
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत राजीतिक दलों से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने तथा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपेक्षा की है।
लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 का कार्यक्रम घोषित होते ही जिलाधिकारी ने राजीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर आदर्श आचार संहिता के प्राविधानों तथा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दल व चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी इनका अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के फलस्वरूप चुनाव प्रचार के लिए आवश्यक अनुमति समय से प्राप्त करी ली जांय। उन्होंने कहा कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चुनाव प्रचार से जुड़ी अनुमतियां जारी की जाएंगी। उन्होंने राजनैतिक दलों से आचार संहिता का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित प्रचार सामग्री निर्धारित समयसीमा में हटा दी जाय।
जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों व चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों आग्रह किया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 (1) के प्राविधानों का अनुपालन करते हुए चुनाव के संबंध में सभी खर्चो का अलग से सही खाता रखा जाय। इसी तरह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127(ए) के तहत चुनाव प्रचार से संबंधित पोस्टर, पम्पलेट्स आदि मुद्र्रित प्रचार सामग्री पर मुद्रक /प्रकाशक का नाम व पता अवश्य अंकित किया जाना अनिवार्य है। इसी तरह भारतीय दण्ड संहिता की धारा- 171 (एच) के तहत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी के अनुमति के बगैर विज्ञापन पर व्यय निषिद्ध है और पेड न्यूज पर भी प्रतिबंध है।
बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भाजपा के जगत सिंह चौहान एवं राजीव बहुगुणा तथा कांग्रेस पार्टी के मनीष राणा और दिनेश गौड़ ने आश्वस्त किया कि सभी राजनीतिक दल जिले में शांति और सौहार्द को बनाए रखने में सहयोग करने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के प्राविधानों व अन्य दिशा-निर्देशों पर पूरी तरह से अमल करेंगे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.