शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सभी लोग कर सकेंगे उत्तराखंड चारधाम यात्रा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 24, 2020 10:44 अपराह्न

प्रदेश से बाहर के सभी लोगों के लिए चारधाम यात्रा की स्वास्थ्य मानक पूरे करने के बाद अनुमति -रविनाथ रमन

नयी मानक प्रचालन विधि ( एसओपी) में 72 घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट सहित देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट से ई पास लेकर कर प्रदेश से बाहर के लोग चारधाम यात्रा कर सकेंगे।

चारधाम यात्रा को हालात सामान्य होने पर अधिक गति दी जायेगी।

अभी तक देवस्थानम बोर्ड द्वारा 21178 ई पास जारी किये।

दस हजार से अधिक उत्तराखंड के तीर्थ यात्री श्री बदरीनाथ-केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री दर्शन को पहुंचे।

देहरादून । उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा उत्तराखंड प्रदेश के लोगों के लिए शुरू होने के बाद अब सभी लोग चार धाम यात्रा कर सकेंगे। चारधाम यात्रा पर जारी नयी मानक प्रचालन विधि के तहत प्रदेश से बाहर के लोग चार धाम यात्रा कर सकते है। वसर्ते वह 72 घंटे पहले कोरोना निगेटिव रिपोर्ट एवं देवस्थानम बोर्ड से जारी ई पास एवं संबंधित एडवाइजरी का पालन करते हो।

अनलाक डाउन एक के प्रावधानों में प्रदेश सरकार ने संशोधन करते हुए चारधाम यात्रा को गति देने का प्रयास किया है। ऐसे लोग जो उत्तराखंड से बाहर के निवासी हैं चारधाम यात्रा कर सकेंगे लेकिन उन्हें यात्रा के 72 घंटे पहले कोरोना की नैगेटिव टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की हो तथा वह कोरोना बचाव हेतु जारी एडवाइजरी का पालन करते हो ई पास लेकर चारधाम यात्रा पर आ सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि कोरोना संकट को देखते हुए देश के अन्य प्रांतों के लोगों को चारधाम यात्रा की प्रदेश सरकार एवं देवस्थानम बोर्ड द्वारा अनुमति दी जा रही है। भविष्य में हालात सामान्य होने पर उत्तराखंड चारधाम यात्रा को अधिक गति दी जायेगी उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड प्रदेश का आर्थिकी का भी महत्त्वपूर्ण अंग है अतः यात्रा को पटरी पर लाने हेतु प्रयाश जारी हैं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ईसी रोड स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं देवस्थानम बोर्ड द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए चार धाम यात्रा का 1 जुलाई से शुभारंभ कर दिया। अब स्वास्थ्य मानकों को पूरा कर सभी लोग चारधाम यात्रा कर सकेंगे। बताया कि अभी तक उत्तराखंड के दस हजार से अधिक तीर्थ यात्री चार धाम पहुंच गये हैं। जबकि देवस्थानम बोर्ड द्वारा आज तक तक 21178 ई -पास जारी किये जा चुके है।

देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in से आज 332 लोगों ने चार धामों हेतु ई पास बुक कराये है। जिसमें श्री बदरीनाथ धाम के लिए 44 श्री केदारनाथ धाम के लिए 190 श्री गंगोत्री धाम हेतु 85 श्री यमुनोत्री धाम हेतु 13 लोगों ने ई पास बुक कराये हैं। थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइजेशन के पश्चात ही मंदिरों में तीर्थ यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है।मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है शोसियल डिसटेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग पर देवस्थानम बोर्ड के यात्री विश्राम गृहों को तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु खोला जा चुका है। तीर्थयात्रियों से अपेक्षा की जा रही है कि अति आवश्यक होने पर ही धामों में रूके। यह कोशिश रहे कि दर्शन के पश्चात तीर्थ यात्री निकटवर्ती स्टेशनों तक वापस आ जाये। मौसम तथा सड़कों की स्थिति की जानकारी रखें।

प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारों धामों में धीरे-धीरे तीर्थ यात्रियों की आमद हो ताकि पर्यटन एवं तीर्थाटन को गति मिल सके। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के गठन का मकसद भी तीर्थ यात्रियों हेतु सुविधाएं मुहैया करवाना तथा सरल सुलभ दर्शन ब्यवस्था बनाना है। कहा कि चारधामों में तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक यथावत है। हक हकूकधारियों के हितों को देवस्थानम बोर्ड अधिनियम में ब्यापक संरक्षण दिया गया है इसमें कोई संदेह नहीं है। बताया कि 1 जुलाई से 24 जुलाई शाम पांच बजे तक 21178 ई -पास जारी किये जा चुके हैं।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.