मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश ने नागरिकों व छात्र-छात्राओं को किए निशुल्क कपडे़ के मास्क वितरित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 11, 2020 6:01 अपराह्न

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) ऋषिकेश के तत्वावधान में गठित कोविड–19 कम्युनिटी टास्क फोर्स की ओर से यमकेश्वर विकासखंड व ऋषिकेश नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जागरुक किया गया। अभियान के दौरान 800 से अधिक नागरिकों व छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के मद्देनजर निशुल्क कपडे़ के मास्क वितरित किए गए I

कोविड19 के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की ओर से चलाई जा रही जनजागरुकता मुहिम के बाबत अपने संदेश में एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि स्कूलों में कोविड-19 के मद्देनजर जारी गाइडलाइन का पालन करना शिक्षकों एवं छात्रों के लिए बहुत जरूरी है। निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने कहा कि छात्र-छात्राओं को कोविड19 से सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों, सुझावों का पालन करना चाहिए, उन्हें इस संक्रमण से जुड़ी बीमारी को लेकर जागरुक होना होगा। जिससे जीवन को सुरक्षित रखा जा सके और कोरोना संक्रमण के प्रति उनके द्वारा दूसरे लोगों को भी जागरुक किया जा सके।

राजकीय इंटर कॉलेज दिउली में आयोजित कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की कोविड19 कम्युनिटी टास्क फोर्स द्वारा शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जागरुक किया गया। जबकि बीते दिनों श्रीपूर्णानंद इंटर कॉलेज, मुनिकीरेती में विद्यार्थियों को कोविड19 को लेकर जागरुक किया गया। अभियान के तहत सभी लोगों को एम्स की ओर से मास्क बांटे गए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के मनोचिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अनिंद्या दास ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से अब तक जो बच्चे घर पर हैं, उन्हें विद्यालय खुलने पर कोविड-19 के मद्देनजर आवश्यक सावधानियां व संक्रमण से बचाव के सभी सुझावों का पालन करना चाहिए, इसके लिए पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चों के माता-पिता पहले कोविड-19 की गाइडलाइन का सुचारूरूप से पालन करें। उन्होंने बताया कि यदि कोई परिवार या अस्पताल में कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो जाता है, तो वह अन्य बच्चों को इससे संबंधित जानकारी कहानी की तरह बताएं। जिससे बच्चों के मन में भय उत्पन्न नहीं हो और बच्चों को खेल- खेल के माध्यम से कोरोना के लक्षण एवं दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दें।

उन्होंने बताया कि अभिभावक बच्चों को घर पर हाथ धोने के लिए दबाव नहीं डालें, बल्कि उन्हें हैंडहाईजीन के लिए इस तरह से बताएं कि वह उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन जाए। एम्स फॉरेंसिक विभाग के विशेषज्ञ डॉ. आशीष बूते ने कहा कि कोविड-19 कम्युनिटी टास्क फोर्स छात्रों से ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। इस दौरान राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, दिउली के प्रधानाचार्य डॉ. नंदकिशोर गौड़ व श्रीपूर्णानंद इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य संदीप मोहन ने एम्स की ओर से कम्युनिटी के साथ साथ विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए जा रहे कोविड19 जनजागरुकता कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नवीन मोहन, एम्स के हिमांशु ग्वाड़ी, विकास सजवाण, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष केंद्र और सर्जरी कक्ष शुरू, मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन में सम्मान और संगठन विस्तार पर बड़े फैसले, स्वर्ण-रजत जयंती सम्मान से नवाजे जाएंगे सदस्य
  • 2030 तक एआई से 17 करोड़ नए रोज़गार के अवसर : आईआईएम काशीपुर के ‘दिशा 2026’ में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
  • हिमालयी संस्कृति और लोक परंपराओं को समर्पित ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन, हिंदी दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रवेशांक का विमोचन
  • प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला कारागार पौड़ी में गणेश उत्सव का शुभारंभ, सात दिन होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
  • धर्मपुर में नशे के खिलाफ छेड़ेंगे व्यापक जनअभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.