गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट

शेयर करें !
posted on : जनवरी 6, 2021 5:19 अपराह्न

देहरादून : बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए वन विभाग के बाद पशुपालन विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सभी सीवीओ को प्रवासी पक्षी और पोल्ट्री फार्म की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही एहतियातन पोल्ट्री फार्म के लिए एसओपी भी जारी कर दी गई है।

प्रवासी पक्षियों से दूरी बनाने और फार्म के भीतर पेड़ों की छंटाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पोल्ट्री फार्म में बाहरी लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुर्गों के अवशेष अंगों को कीटाणुयुक्त दवाओं से उपचार करने बाद गडढे में दबाना होगा। फार्म संचालकों को कहा गया है कि किसी भी मुर्गे में दस्त, लड़खड़ा कर चलने और मृत्युदर बढ़ने की स्थिति में तत्काल पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया जाए।

पशुपालन निदेशक डॉ. केके जोशी ने साथ ही यह भी कहा कि बर्ड फ्लू की वजह से चिकन खाने में कोई खतरा नहीं है। इसका विषाणू गर्म होने पर निष्क्रीय हो जाता है। इसलिए पके हुए चिकन को खाना सुरक्षित है। दून में तीन जगह तीन पक्षियों के मृत पाए जाने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। इन पक्षियों में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते सेंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भिजवाए गए हैं। मंगलवार दोपहर किसी ने एसएसपी कार्यालय परिसर में दो कौवों के मरे होने की सूचना दी। इसके बाद बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

वन विभाग की टीम ने शव सील कर जांच के लिए सैंपल इंडियर वैटेनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली भिजवाया। रायपुर के जंगलों में भी एक पक्षी मंगलवार दोपहर मृत पाया गया। दो दिन पूर्व कौलागढ़ और शास्त्री नगर में भी इसी तरह तीन पक्षी मृत पाए गए थे। हालांकि, अभी तक उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। अब सैंपल जांच को भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

उधर, देश मे बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पोंग डैम जलाशय क्षेत्र में 2300 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है और इन सभी की मौत का कारण एवियन इन्फ्लूएंजा बताया जा रहा है। इसको देखते हुए एहतियात के तौर पर राज्य सरकार ने वहां मुर्गे-मुर्गी के मीट की बिक्री और खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इसके अलावा केरल में भी बर्ड फ्लू से 12,000 बत्तखों की मौत हो गई। वहीं भोपाल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज ने पुष्टि की है कि राजस्थान के झालावाड़ में कौओं की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है। सोमवार को ये आंकड़ा 522 तक पहुंच गया। इसके अलावा, जोधपुर में एक बगुले और चार कौओं की मौत बर्ड फ्लू से हो चुकी है। इसे देखते हुए उत्तराखंड में भी वन विभाग ने अलर्ट घोषित कर दिया है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.