गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रामनगर से लौटी एम्स की हेली इमरजेंसी मेडिकल टीम, जी- 20 की बैठक में आपात मेडिकल सुविधा के लिए की गई थी तैनात

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 4, 2023 5:11 अपराह्न
 
ऋषिकेश : रामनगर, नैनीताल में संपन्न हुई जी-20 देशों के समिट में पंहुची एम्स की हेली इमरजेंसी मेडिकल टीम ऋषिकेश लौट आई है। वीआईपी मेहमानों के स्वास्थ्य संबन्धी मामलों को देखते हुए यह टीम 24 घंटे अलर्ट मोड पर तैनात रखी गई थी। इस टीम ने समिट स्थल पर रहते हुए मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने हेतु एम्स के ट्राॅमा सेंटर से लगातार संपर्क बनाए रखा। गौरतलब है कि उत्तराखंड के रामनगर में 28 से 30 मार्च तक चली जी-20 समिट में शामिल होने के लिए 17 देशों के 38 प्रतिनिधि उत्तराखंड पहुंचे थे। राज्य सरकार ने विदेशी मेहमानों का स्वागत जहां विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किया, वहीं उनके स्वास्थ्य संबंधी मामलों को देखते हुए समिट स्थल पर विशेषज्ञ डाॅक्टरों की टीम तैनात करने के अलावा एम्स ऋषिकेश की हेली इमरजेंसी मेडिकल टीम से भी मदद ली गई थी। इस दौरान एम्स की उच्च प्रशिक्षित इस टीम ने स्वास्थ्य संबन्धी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के उद्देश्य से एविएशन विभाग सहित एम्स के हेली कमांड सेंटर से लगातार संपर्क बनाए रखा। 
एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के अनुरोध पर वीआईपी मेहमानों के स्वास्थ्य संबन्धी मामलों की व्यवस्था को देखते हुए एम्स से हेली इमरजेंसी मेडिकल टीम को रामनगर भेजा गया था। ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हेली एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से तत्काल एम्स लाया जा सके अथवा मौके पर ही आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया जा सके। उन्होंने बताया कि हेली एम्बुलेंस संचालन की प्रक्रिया हेतु ट्राॅमा विभाग में सभी तकनीकी सुविधाओं युक्त कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
एम्स ऋषिकेश के ट्राॅमा सर्जन और हेली एम्बुलेंस सर्विसेज के इंचार्ज डाॅक्टर मधुर उनियाल ने बताया कि एम्स ऋषिकेश की यह टीम राज्य में अथवा राज्य के बाहर भी आपात स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर हेली इमरजेंसी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि टीम में एटीएलएस, एटीसीएन, पीएचटीएलएस और बीएलएस कोर्स कर चुके अनुभवी सदस्य शामिल किए गए हैं। इसके मेडिकल संचालन की मानक संचालन प्रक्रिया ( एसओपी ) भी खुद एम्स ऋषिकेश के ट्राॅमा विभाग द्वारा तैयार की गई है। डाॅ. मधुर उनियाल ने बताया कि किसी भी दुर्घटना अथवा आपात स्थिति को देखते हुए इलाज संबंधी आवश्यक परामर्श के लिए ट्राॅमा विभाग के कंट्रोल रूम स्थित टोल फ्री नम्बर- 18001804278 पर संपर्क किया जा सकता है। रामनगर से लौटी एम्स की हेली इमरजेंसी मेडिकल टीम में ट्राॅमा विभाग के सीनियर रेजिडेंट डाॅ. अग्निवा मुखोपाध्याय, एएनएस महेश देवास्थले और नर्सिंग ऑफिसर शशिकांत सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘नमामि गंगे’ पखवाड़े का भव्य समापन
  • चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर लिया जंगलों को सुरक्षित रखने का संकल्प
  • भविष्य निर्माण को पूरे मनोयोग से पढाई में जुटें छात्राएं – डीएम गौरव कुमार
  • प्रशासन ने शुरू की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद
  • तहसीलदार निलंबित, पहले ही हो चुकी गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख
  • देहरादून में अपराध पर सख्ती : “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश
  • अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, आईएमए उपाध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार
  • बड़ी खबर : 5 किलो और कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगे, घरेलू एलपीजी के दाम स्थिर
  • ऋषिकेश बाईपास को मिली बड़ी मंजूरी : ₹1105.79 करोड़ की 4-लेन परियोजना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.