सोमवार, अप्रैल 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश के जन औषधि केंद्र को उत्तराखंड में सबसे अधिक दवाओं की बिक्री के लिए प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : मार्च 9, 2023 5:20 अपराह्न
 
ऋषिकेश : प्रधानमंत्री जन औषधि दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के जन औषधि केंद्र को उत्तराखंड में जन औषधि की सबसे अधिक दवाओं की बिक्री के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर जन औषधि केंद्र को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के माध्यम से देश में सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाओं के क्षेत्र में क्रांति आई है। देश में जन औषधि की दवाओं के प्रति लोगों का विश्वास जगा है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में मरीजों को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाओं के लिए एक जन औषधि केंद्र संचालित किया जा रहा है। जिसके माध्यम से मरीजों को सस्ती दवाओं को उपलब्ध कराया जाता है।
जन औषधि केंद्र के संकाय प्रभारी डॉ. पुनीत धमीजा ने बताया कि आज के समय में सरकारों व सरकारी स्वास्थ संस्थानों की प्रथम प्राथमिकता यह है कि ईलाज के खर्च को कम किया जाए। इसमें जन औषधि केंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें दवाओं का रेट मार्केट के अपेक्षा 50 से 90 प्रतिशत तक कम है। सबसे बड़ी बात यह है कि आम धारणा है कि सस्ती दवाई है तो इसकी गुणवत्ता कैसी होगी।  जबकि वास्तविकता यह है कि सभी दवाइयां विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के अनुरूप तैयार की जाती हैं। इसके उपरांत सरकार स्वयं भी जन औषधियों को राजकीय प्रयोगशाला में परीक्षण के बाद उन्हें मार्केट में आमजन को उपलब्ध कराती है।
 फार्मासिस्ट हिमानी सिंह राजपूत ने बताया कि हमारा प्रयास इन्वेंट्री बढ़ाने पर है ,जिससे ज्यादा से ज्यादा दवाइयां मरीजों को उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि अब जन औषधि केंद्रों पर ग्लूकोमीटर , सर्जिकल आईटम भी उपलब्ध हैं। फार्मासिस्ट बबीता रावत के अनुसार बाहर और जन औषधि की दवाओं के रेट की तुलना में जन औषधि की दवाइयां आम जन के लिए किसी सौगात से कम नही हैं, क्योंकि अब मरीज इन्हें न्यूनतम मूल्य में खरीद सकते हैं।
जन औषधि केंद्र ऋषिकेश में जन औषधि दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों ने केक काटकर कर जन औषधि दिवस मनाया। जन औषधि दिवस के अवसर पर एम्स ऋषिकेश परिसर में स्थापित केंद्र पर दवा लेने आए मरीजों से केक कटवाकर जन औषधि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मरीजों को जन औषधि केंद्रों के माध्यम से दवा खरीदने को प्रेरित किया गया। जिससे गुणवत्तापरक दवाओं के साथ साथ कम खर्च में जरूरतमंदों को दवा उपलब्ध हो सके।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रसिद्ध समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, नेशनल अवार्ड से सम्मानित
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशन में काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा
  • बदरीनाथ यात्रा को लेकर फील्ड में उतरे प्रभारी मंत्री, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • युवा सेवा दल का रक्तदान शिविर, धस्माना ने किया शुभारंभ
  • फेसबुक फ्रेंडशिप बनी ठगी का जाल, आरोपी रुड़की से गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने नमामि गंगे के तहत बने अखंड परमधाम घाट का किया लोकार्पण
  • 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, डोली यात्रा शुरू
  • श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई; 32 सिलेंडर, 4 गैस रिफिलिंग उपकरण जब्त, 327 सिलेंडरों से लदा वाहन कब्जे में, मुकदमा दर्ज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.