सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एम्स ऋषिकेश दे रहा है महत्वपूर्ण योगदान – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : जनवरी 30, 2021 3:49 अपराह्न

ऋषिकेश : उत्तराखंड सरकार की ओर से आयोजित समारोह में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश को अटल आयुष्मान योजना/आयुष्मान भारत योजना के सफल संचालन के लिए उत्कृष्ट सेवा योगदान सम्मान से नवाजा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए एम्स ऋषिकेश की प्रशंसा की और संस्थान को आगे भी मरीजों की सेवा के लिए इसी तरह से सतत प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य सरकार की ओर से उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अटल आयुष्मान योजना के बेहतर ढंग से संचालन के लिए एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत को उत्कृष्ट सेवा योगदान पुरस्कार प्रदान किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एम्स ऋषिकेश महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। जो कि प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा ​कि जन स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए यदि एम्स प्रशासन की ओर से कभी कोई परामर्श अथवा योजना का प्रस्ताव दिया जाता है तो राज्य सरकार उस पर प्राथमिकता के आधार पर विचार करेगी और उसके क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने अटल आयुष्मान योजना के रूप में उत्तराखंड के लोगों को हैल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया, कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने जनस्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्धता के साथ इस तरह के प्रगतिशील कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री व सरकार को बधाई दी। कहा ​कि देश के अन्य राज्यों को भी जनस्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मामले में उत्तराखंड सरकार का अनुसरण करना चाहिए। बताया कि किसी भी देश की जीडीपी वहां के लोगों के हैल्थ स्टेटस पर निर्भर होती है। लिहाजा एम्स स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है।

निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत उपचार कराने के लिए एम्स आने वाले मरीजों को संस्थान द्वारा हरसंभव सहयोग किया जाता है,जिससे मरीजों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल सके। गौरतलब है कि संस्थान में अब तक आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कुल 35,229 मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है। जिसमें अटल आयुष्मान योजना के तहत 28,911 मरीजों और आयुष्मान भारत योजना में 6,318 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। समारोह में एम्स के आयुष्मान भारत योजना के प्रभारी डॉ. अरुण गोयल जी, डा. पूर्वी कुलश्रेष्ठा जी आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.