गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने रिजिड एवं फ्लेक्सिबल ब्रोन्कोस्कोपी कर निकाली बच्चे की श्वास नली से पिन, टाॅफी की जगह गलती से निगल ली थी पिन

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2025 2:13 पूर्वाह्न
  • रिजिड एवं फ्लेक्सिबल ब्रोन्कोस्कोपी कर निकाली श्वास नली से पिन
  • संकट में था बच्चे का जीवन, टाॅफी की जगह गलती से निगल ली थी पिन
  • एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने बचायी जान

ऋषिकेश : खेल-खेल में 16 साल का एक बच्चा टाॅफी की जगह एक पिन निगल गया। परेशानी बढ़ी तो सांस अटकने की समस्या के कारण बच्चे की जान सांसत में फंस गयी। बाद में परिजन उसे लेकर एम्स ऋषिकेश पंहुचे। जंहा विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रिजिड ब्रोंकोस्काॅपी के माध्यम से श्वास नली में फंसी पिन निकालकर बच्चे की जान बचाने में सफलता हासिल की।

एम्स की पीडियाट्रिक इमरजेंसी में में हाल ही में एक 16 साल का लड़का गले में तेज दर्द होने और सांस लेने में परेशानी की शिकायत को लेकर आया था। बिजनौर के रहने वाले इस बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चे के एक हाथ में टाॅफी और दूसरे हाथ में एक पिन थी। खेल-खेल में उसने गलती से टाॅफी की जगह पिन निगल ली। इससे उसके गले में तेज दर्द होने के साथ ही खांसी के साथ उसे सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी। बिजनौर के डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए तो परिजन 25 दिसम्बर को उसे लेकर एम्स पंहुचे। जांचोंपरान्त पता चला कि उसके दाहिने ब्रॉन्कस (श्वास नली) में नोटिस बोर्ड में उपयोग की जाने वाली एक पिन फंसी है और इससे उसकी सांस की नली अवरूद्ध हो गयी है।

बच्चे का जीवन खतरे में देखते हुए इमरजेन्सी के डाॅक्टरों द्वारा तत्काल ब्रोंकोस्काॅपी की आवश्यकता जतायी गयी। इसके लिए पीडियाट्रिक पल्मोनोरी विभाग की हेड और संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम गठित की गयी।

टीम वर्क के तहत इस प्रक्रिया का नेतृत्व संस्थान के एडल्ट इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. मयंक मिश्रा कर रहे थे। आवश्यकता को देखते हुए इसके लिए पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की हेड डॉ बी सत्या श्री, पीडियाट्रिक पल्मोनरी विभाग के डॉ लोकेश अरोड़ा और एनेस्थीसिया विभाग के डॉ अजय कुमार के साथ मिलकर मल्टी डिसिप्लिनरी प्लानिंग तैयार की गयी। डॉक्टर मयंक ने बताया कि बेहद जटिल कंडीशन के इस मामले में पहले रिजिड ब्रोंकोस्कोपी के माध्यम से पिन को रिजिड स्कोप के अंदर तक लाया गया । इसके पश्चात रिजिड स्कोप के अंदर से फ्लेक्सिबल ब्रोंकोस्कोप और फोरसेप्स का इस्तेमाल करके पिन को बड़ी सावधानी पूर्वक निकाल लिया गया।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो बी सत्या श्री ने बताया कि बेहद जोखिम भरे इस प्रोसीजर के माध्यम से हमारे चिकित्सक बच्चे का जीवन बचाने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि बच्चे को 2 दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने प्रोसीजर करने वाली चिकित्सकों की टीम के कार्यों की प्रशंसा की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.