posted on : अगस्त 9, 2022 3:15 अपराह्न
कोटद्वार : 07 अगस्त 2022 को डायल- 112 वाहन कोटद्वार में नियुक्त कर्मचारीगणों को गश्त के दौरान कोडिया कोटद्वार के पास एक बालिका दिखाई दी। डायल-112 वाहन में नियुक्त कर्मचारियों द्वार उसे अपने पास बुलाकर अपनेपन का एहसास दिलाकर पूछताछ की गयी, परन्तु मूक बधिर होने के कारण वह जबाब नहीं दे पाई। पुलिस टीम सुरक्षा की दृष्टि से उसे एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार लाये। मूक बधिर और अपने नाम के सिवाय और कुछ नही लिख पायी। जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा जिला बाल समिति के सदस्य विमल ध्यानी को बुलाया| काफी पूछताछ के बाद भी उसके घर का पता नहीं चल पाया। रात होने के कारण उक्त बालिका को सुरक्षा के दृष्टिगत सीडब्ल्यूसी के माध्यम से कोटद्वार के सिम्मलचौड़ स्थित राजकीय महिला एवं किशोरी सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया।
तत्पश्चात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने उक्त बालिका की गुमशुदगी सम्बन्धी जानकारी, निकटवर्ती थानों से जुटाई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा नजीबाबाद तहसील के अंतर्गत संचालित एक नारी निकेतन से सम्पर्क किया। जहां से उक्त बालिका के गुम होने की जानकारी मिली। नारी निकेतन की प्रबन्धक ने बताया कि, बीते कल संस्थान में भण्डारे का आयोजन किया गया था| भण्डारे में आये श्रद्धालुओं के साथ उक्त बालिका भी चली गयी। हमारे द्वारा उक्त बालिका का काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। तत्पश्चात एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य विमल ध्यानी कोटद्वार संप्रेक्षण गृह गए जहाँ से उक्त बालिका को एएचटीयू कार्यालय लाए जहाँ पर उक्त बालिका की काउंसलिंग कर आर्य सुगंध निकेतन नजीबाबाद की प्रबंधक कमलेश आर्य के सकुशल सुपुर्द की गयी। जनपद पुलिस द्वारा किये गये कार्य की आर्य सुगंध निकेतन नजीबाबाद द्वारा आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुलिस टीम
- महिला उपनिरीक्षक सुमन लता (प्रभारी एएचटीयू)
- हेडका0प्रो0 योगेंद्र सिंह
- आरक्षी मुकेश डोबरियाल
- आरक्षी सज्जन सिंह
- महिला आरक्षी विद्या मेहता



