गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्री अन्न महोत्सव की तैयारियों को लेकर ली बैठक, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 10, 2023 1:27 पूर्वाह्न

 

देहरादून : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून स्थित बीजापुर अतिथि गृह आवास के सभागार में आगामी 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों होटल व्यवसायी, कृषि वैज्ञानिक, विभिन्न विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि एवं अन्य विभागों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने श्री अन्न महोत्सव के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने कहा श्री अन्न महोत्सव की भव्यता और कार्यक्रम को सुनियोजित तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को अन्य विभागों के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सुव्यस्थित ढंग से करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा श्री अन्न्न महोत्सव का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम से सम्बंधित सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। कृषि विभाग द्वारा आयोजित श्री अन्न महोत्सव का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित मिलेट्स के अर्न्तराष्ट्रीय वर्ष की संकल्पना के अनुरूप मोटे अनाजों के स्वास्थ्यवर्धक लाभों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस महोत्सव में आंगतुक भारत के विभिन्न राज्यों के स्थानीय अनाजों के स्टॉलों का अवलोकन कर सकेंगे। इसके साथ ही इस महोत्सव में मिलेट्स की उपयोगिता पर चर्चा, वैज्ञानिक सत्र, सम्बन्धित संस्थानों, विश्वविद्यालयों तथा स्टार्टअप द्वारा मिलेट्स पर प्रस्तुतिकरण आदि आयोजित किए जाएंगे।

यह मिलेट्स महोत्सव एक सामूहिक प्रयास है जिसमें विभिन्न हितधारक सम्मिलित है जो मिलेट्स की खेती तथा उपयोग को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसमें, उत्तराखण्ड सरकार का कृषि विभाग तथा अन्य विभाग, इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च हैदराबाद, राज्य के कृषि विश्वविद्यालय तथा शोध संस्थान, कृषि महाविद्यालय, होटल, रेस्टोरेंट, कृषक समूह, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, कोऑपरेटिव सोसाइटीज, स्टार्ट अप, निजी कंपनियां तथा कृषि निवेशक सम्मिलित होंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से इस वर्ष को अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है।

मंत्री ने कहा मिलेट्स स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभदायक है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित श्री अन्न महोत्सव के आयोजन का आशय यह है कि प्रदेश में मिलेट का उत्पादन बढ़े। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि उत्तराखंड जैसा छोटा सा राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की किसानों की आय दोगुनी करने परिकल्पना को भी साकार करेगा। मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार का संकल्प है कि जब राज्य @25 वर्ष का होगा तो उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ साथ राज्य में मिलेट्स के उत्पादन को दोगुना किया जायेगा। इस अवसर पर अपर सचिव कृषि रणवीर सिंह, कृषि निदेशक गौरी शंकर, उद्यान निदेशक एचएस बबेजा, कई अन्य विभागों के अधिकारियो सहित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, होटल एसोसेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा, श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़, सजने लगा श्री दरबार साहिब, रौनकों में लगे चार चांद
  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.