रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 के प्रचार-प्रसार के लिए 11 श्री अन्न कृषक रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा 2025 तक मिलेट्स के उत्पादन को दोगुना करने के लिए संकल्पबद्ध

शेयर करें !
posted on : मई 9, 2023 5:00 अपराह्न

 

देहरादून: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को हाथी बड़कला कैंप कार्यालय से आगामी 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 के प्रचार-प्रसार हेतु 11 ‘श्री अन्न‘ कृषक रथों का एक काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गौरतलब है कि आगामी 13 से 16 मई 2023 को सर्वे ऑफ इंडिया हाथी बड़कला में उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 भव्य आयोजित किया रहा है। जिसमे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित अन्य राज्यों के कृषि मंत्री होटल व्यवसाय, कृषि वैज्ञानिक, किसान, उद्योग जगत सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने आज यह मिलेट्स प्रचार रथों को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से वर्ष 2023 को अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिलेट के प्रोत्साहन और उसके उत्पादन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा मिलेट के प्रचार प्रसार के लिए मिलेट्स भोज के कार्यक्रमो का आयोजन और अब 13 से 16 मई तक भव्य मिलेट्स मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मिलेट्स मेले में श्री अन्न के अधिक उत्पादन और उसके विपणन को लेकर चर्चा की जाएगी और उन अनुभावों को लेकर प्रदेश सरकार उसको धरातल पर उतराने का प्रयास किया जाएगा। वर्तमान में उत्तराखंड में 88 हजार हैक्टयर में मिलेट की खेती की जा रही है। जिससे प्रत्येक साल लगभग 1 लाख 23 हजार से मिलेट्स का उत्पादन किया जा रहा है। किसानों को उसकी उपज का सही दाम मिल सके इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव में कलेक्शन सेंटर खोले गए हैं। जहां किसान कलेक्शन सेंटर पहुंचकर उचित दाम पा रहे हैं। साथ ही किसानों को उसकी पैदावार की कीमत डायरेक्ट उनके खाते में भेजी जा रही है।

मंत्री ने कहा मिलेट स्वास्थ्य के दृष्टि से बेहद लाभदायक है।उन्होंने कहा सरकार का मुख्य उद्देश्य यही है कि मिलेट्स का किसान अधिक से अधिक उत्पादन करें। जिससे निश्चित ही किसानों की आय दोगुनी करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो हम मिलेट्स के उत्पाद को दोगुना करेंगे इस दिशा में प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर कृषि निदेशक गौरी शंकर, अपर सचिव कृषि रणवीर सिंह, कृषि अधिकारी लतिका सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.