मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एकेश्वर ब्लॉक में गुलदार हमले के बाद वन विभाग अलर्ट मोड में, ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग की दो टीमें तैनात, पिंजरे और ट्रैंक्विलाइजिंग टीम सक्रिय

शेयर करें !
posted on : जून 8, 2025 1:39 अपराह्न
  • ग्रामीणों से रात्रि में सतर्क रहने की अपील, प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त जारी
  • ड्रोन, कैमरा ट्रैप्स और दूरबीन से गुलदार की गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर

एकेश्वर : विगत दो जून को एकेश्वर ब्लॉक के मुण्डियाप गांव में गुलदार के हमले में ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग की दो टीमें गांव में डटी हैं। गुलदार को पकड़ने के लिये क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाये गये हैं। इसके अलावा ड्रोन सहित अन्य उपकरणों से गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।विगत दो जून को मुण्डियाप गांव में गुलदार ने स्थानीय ग्रामीण पूरण सिंह को मार डाला था। इस घटना के बाद वन विभाग ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम गुलदार प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।

गढ़वाल वन प्रभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी आईशा बिष्ट ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल निगरानी शुरु कर दी थी। क्षेत्र में ड्रोन, कैमरा ट्रैप्स और दूरबीन की मदद से गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की अनुमति मिलने पर क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाये गये हैं। साथ ही ट्रैंक्विलाइजिंग टीम को तैनात किया गया है।उन्होंने बताया कि विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए दो टीमें गठित की हैं। एक टीम गुलदार की गतिविधि पर नजर रखे हुए है। जबकि दूसरी टीम ग्रामीणों से संवाद और रात्रि गश्त के जरिए उन्हें भयमुक्त करने का प्रयास कर रही है।

वन विभाग की टीम द्वारा नियमित रात्रि गश्त की जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लोगों को समय-समय पर उचित जानकारी व परामर्श प्रदान किया जाय।

उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों से वन विभाग की टीम ने मुलाक़ात करते उन्हें नियमानुसार मुआवज़ा प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी है। इस संबंध में सभी आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही प्रगति पर है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर भरोसा न करें और विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। क्षेत्र की सुरक्षा एवं सामान्य स्थिति की बहाली हेतु वन विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में खुला सब रजिस्टार कार्यालय में वर्षों से चल रहा करोड़ों का स्टांप चोरी खेल, उप निबंधक ऋषिकेश के निलंबन की शासन को संस्तुति
  • सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई
  • राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना – रेखा आर्या
  • स्वर्णिम लक्ष्य के साथ गुलमर्ग को तैयार जोशीमठ की बेटियां
  • सरकार को दिखाया आइना, ग्रामीण श्रमदान से बना रहे सड़क
  • गांव स्तर पर संगठन की मजबूती पर जुटा उक्रांद
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने मिलिट्री अस्पताल संग दिया कैंसर जागरूकता का सन्देश, “रन फॉर कैंसर अवेयरनेस” में डॉक्टरों ने की बढ़चढ़ कर भागीदारी
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद
  • केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस – डॉ. धन सिंह रावत
  • केंद्रीय बजट में तीन नए एम्स का ऐलान – डॉ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.