शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के उपरांत शांति पूर्वक चुनाव को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, सार्वजनिक संपत्तियों से प्रचार सामग्री हटाने की कार्रवाई शुरू

शेयर करें !
posted on : मार्च 18, 2024 2:03 पूर्वाह्न
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने लोक सभा निर्वाचन की घोषणा होने पर आदर्श आचार संहिता के बिन्दुओं पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही इसके अनुपालन की समीक्षा की।
चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों हेतु परिपत्र जारी कर  तय समय सीमा में परिसंपत्तियों के विरूपण के मामले में कार्रवाई करने के साथ ही यह भी सुनिश्चित करने की हिदायत दी थी। परिपत्र में परिसंपत्तियों के विरूपण के मामलों में तय समयसीमा में कार्रवाई कर होर्डिंग्स बैनर्स आदि प्रचार सामग्री हटाए जाने तथा राजनीतिक दल/अभ्यर्थी के द्वारा किसी भी प्रकार के विभागीय वाहन का प्रयोग निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने के 24 घंटे के बाद से प्रतिबंधित होने की जानकारी दी गई। परिपत्र में समाचार पत्रों, प्रिंट मीडिया, मास मीडिया आदि के माध्यम से पक्षपातपूर्ण राजनैतिक प्रचार-प्रसार हेतु सरकारी धन के दुरूपयोग का मामला संज्ञान में आने पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई करने और विभागीय वेबसाईट्स से मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों एवं राजनैतिक दलों के फोटोग्राफ्स एवं विवरणों को हटाने, धरातल पर शुरू होने व नहीं शुरू होने वाले विभागीय कार्यों की सूची 72 घंटे में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने शिकायत प्रकोष्ठ व कंट्रोल रूम के निरंतर संचालन, चुनाव आयोग के सभी आईटी एप्लीकेशन्स का संचालन व क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही मतदाताओं, राजनीतिक दलों की जागरूकता तथा नागरिक संगठनों एवं शैक्षणिक संस्थानों के निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण क्रियाकलापों में सक्रिय सहयोग प्राप्त करने तथा एमसीएमसी व मीडिया सेंटर के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश निर्गत करते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने को कहा है। जिलाधिकारी ने कार्यालयों से राष्ट्रपति व राज्यपाल के तस्वीरों के अलावा किसी भी राजनैतिक दल से जुड़े व्यक्ति यथा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों, सांसद, विधायक आदि के सभी प्रकार के तस्वीरों को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने मीडिया सेंटर व एमसीएमसी के बावत भी निर्देश जारी करते हुए राजनैतिक दलों व चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के विज्ञापनों पूर्व प्रमाणीकरण के संबंध में भी नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत देते हुए राजनैतिक दलों एवं मीडिया संस्थानों से भी विज्ञापनों के संबंध में तय निर्देशों के अनुपालन में सहयोग करने और पेड न्यूज व फेक न्यूज से दूर रहने का आग्रह किया है।
जिला मुख्यालय पर आयोजित एक बैठक में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु विभिन्न विभागों व निकायों के द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कहा कि आचार संहिता की उल्लंघन और इसके अनुपालन की अनदेखी के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय किशन, अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, उपजिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, नवाजिश खलीक, पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान,वरिष्ठ कोषाधिकारी शिवेन्द्र कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ डीके तिवारी, एपीडी रमेश चन्द्र, डीआईओ एनआईसी सर्वेश मणि मिश्रा, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल सहित निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.