गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

18 दिवसीय भ्रमण के बाद गर्भगृह में विराजे जाख देवता, अब 2028 में होंगे दर्शन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 30, 2026 7:20 अपराह्न

ज्योतिर्मठ। सीमांत जनपद चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में सदियों पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। ज्योतिर्मठ के ऐतिहासिक नृसिंह मंदिर और रविग्राम सहित निकटवर्ती थैंग गांव के आराध्य जाख देवता अपनी 18 दिवसीय भव्य क्षेत्र भ्रमण यात्रा पूर्ण कर विधि-विधान के साथ पुनः गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। माघ माह के दूसरे गते से शुरू हुई इस देव यात्रा के दौरान जाख देवता ने विभिन्न तोकों और गांवों का भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान समूचा क्षेत्र भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने देवता को फल, चावल व वस्त्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। जहाँ जोशीमठ और रविग्राम के जाख देवता शनिवार सुबह गर्भगृह में विराजे, वहीं थैंग गांव में शुक्रवार देर शाम भारी जनसमूह की मौजूदगी में देवता को प्रतिष्ठित किया गया।

​परंपराओं का निर्वहन: एक वर्ष पांडव नृत्य तो दूजे वर्ष जाख यात्रा

पहाड़ों में जाख देवता को भूमि, जल और जनमानस के रक्षक ‘क्षेत्रपाल’ के रूप में पूजा जाता है। स्थानीय परंपरा के अनुसार, यहाँ एक वर्ष पांडव नृत्य और एक वर्ष जाख देवता की यात्रा का आयोजन होता है। इसी क्रम में अब जाख देवता की यह विशेष यात्रा अगले दो वर्षों के अंतराल के बाद वर्ष 2028 में आयोजित होगी। वर्तमान में इन दुर्लभ परंपराओं को जीवित रखने का श्रेय स्थानीय हक-हकूकधारियों को जाता है, जो आधुनिक दौर में भी अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। थैंग गांव में हुए समापन समारोह के अवसर पर ग्राम प्रधान मीरा देवी, मेला कमेटी अध्यक्ष भरत सिंह पवार और मुख्य पुजारी शंकर सिंह चौहान सहित सैकड़ों भक्तों ने क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

​चांई गांव में अभी जारी है देव-आशीर्वाद का सिलसिला

एक ओर जहाँ अधिकांश क्षेत्रों में जाख देवता गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं, वहीं चांई गांव में अभी भी देव-उत्सव की रौनक बनी हुई है। स्थानीय निवासी अखिलेश ने बताया कि चांई गांव के जाख देवता अभी कुछ और दिन अपने भक्तों के बीच रहकर उन्हें आशीर्वाद देंगे। यहाँ की परंपरा के अनुसार, जाख देवता के ‘पश्वा’ (अवतरित होने वाले व्यक्ति) स्वयं गर्भगृह में विराजमान होने का शुभ दिन निर्धारित करते हैं। जब तक वह तिथि नहीं आती, तब तक गांव में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान जारी रहेंगे, जिसे देखने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से भी लोग पहुँच रहे हैं।…

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.