शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संघर्षों से जूझकर रेखा ने बदली अपनी किस्मत की रेखा, ब्यूटी पार्लर एवं कॉस्मेटिक उद्यम से संवर गई जिंदगी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 28, 2025 3:39 अपराह्न

कॉस्मेटिक उद्यम से प्रतिमाह कमा रही 20 हजार से अधिक की आय।

एनआरएलएम से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ हो रहा महिलाओं का भविष्य।

देहरादून : रायपुर ब्लाक के गांव मालदेवता निवासी रेखा चौहान ने ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक उद्यम से आत्मनिर्भर बनकर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है। इस उद्यम से जुड़कर रेखा चौहान अब प्रतिमाह 20 हजार रुपए से अधिक की आय अर्जित करने लगी है।  

ग्रामीण परिवेश में रहकर सीमित संशाधनों के बावजूद रेखा चौहान शुरूआत से ही अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहती थी। लेकिन संसाधनों की कमी, अनुभव की चुनौती और ग्रामीण परिवेश में एक महिला का उद्यम शुरू करना किसी संघर्ष से कम नहीं था। उनके सामने ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी आजीविका कमाना एक बड़ी चुनौती थी। वर्ष 2021 में जिला प्रशासन द्वारा गांव में कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) अभियान संचालित किया जा रहा था। जिसका उदेश्य छूटे हुए परिवारों को समूह से जोड़ते हुए उनका संस्थागत एवं क्षमता विकास किया जाना था।

रेखा चौहान ने इस मौके का फायदा उठाया। रेखा ने 07 अन्य महिलाओं के साथ मिलकर प्रगति स्वयं सहायता गठित किया। समूह से जुड़ने के बाद सभी सदस्यों ने स्वरोजगार परक विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण और वित्तीय समावेशन की जानकारी लेकर आजीविका सवंर्धन की ओर कदम बढ़ाया और ब्यूटी पॉलर्र एवं कॉस्मेटिक शॉप संचालन का निर्णय लिया। आरसेटी के माध्यम से रेखा ने प्रशिक्षण लेकर समूह के अन्य सदस्यों को भी प्रशिक्षित किया। गांव में दूर-दूर तक ब्यूटी पार्लर एवं कॉस्मेटिक शॉप न होने के कारण प्रगति स्वयं सहायता समूह को अच्छा काम मिलने लगा और समूह की आर्थिकी में इजाफा हुआ। रेखा चौहान अब किराया भाडा चुकता करने के बाद प्रतिमाह 10 हजार और शादी ब्याह समारोह सीजन में प्रतिमाह 20 हजार रुपये से अधिक की आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बनी है। 

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि गांव में छूटे हुए परिवारों को आजीविका से जोड़ने के लिए सीआरपी ड्राइव संचालित कर समूहों का संस्थागत और क्षमता विकास किया गया। समूहों को प्रशिक्षण देकर वित्तीय समावेशन हेतु आरएफ एवं सीआईएफ प्रदान किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह को फंड उपलब्ध कराया गया। ग्राम पंचायत मालदेवता में प्रगति स्वयं सहायता समूह को सीसीएल के रूप में 50 हजार और सीआईएफ से 30 हजार की धनराशि प्रदान की गई। आज प्रगति स्वयं सहायता समूह अच्छी आजीविका अर्जित कर रहा है और रेखा चौहान के साथ ही समूह की अन्य महिला सदस्य भी आत्मनिर्भर बन रही है।

 
 

 

1 of 3
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.