रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में हाई स्कूल बोर्ड रिजल्ट के बिना कक्षा 11 में मिलेगा एडमिशन, आदेश जारी

शेयर करें !
posted on : मई 5, 2022 2:13 अपराह्न

देहरादून : अगर आपने भी दसवीं की परीक्षा दी है तो आपको 11वीं में एडमिशन लेने के लिए दसवीं के परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार नहीं करना होगा। उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है इस आदेश के तहत छात्रों को दसवीं का रिजल्ट आए बगैर ही 11वीं में एडमिशन दे दिया जाएगा। आज से 11वीं कक्षा में एडमिशन शुरू हो गए हैं। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की ओर से इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

निदेशक की ओर से कहा गया है कि छात्रों को प्रोविजनल प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने जारी निर्देश में कहा कि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 19 अप्रैल 2022 को समाप्त हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने में अभी समय लगने की संभावना है। आम तौर पर इसके बाद ही कक्षा-11 में प्रवेश की कार्यवाही की जाती है। लेकिन, शिक्षा मंत्री की ओर से अपेक्षा की गई है कि 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम घोषित होने से पूर्व के समय का छात्रहित में सदुपयोग किया जा सके इसके लिए उन्हें 11वीं कक्षा में औपबंधिक प्रवेश कराते हुए पठन-पाठन शुरू किया जाए।

शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि 10वीं की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सत्र 2022-23 में अनुबन्ध के आधार पर प्रवेश दिया जाए। निर्देश में कहा गया है कि यदि संबंधित छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा पास कर लेती हैं तो उनका प्रवेश नियमित कर दिया जाएगा। जबकि फेल होने पर उनका 11वीं में औपबंधिक प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। शिक्षा निदेशक की ओर से कहा गया है कि छात्र-छात्राएं जिस स्कूल से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, उस स्कूल के अलावा किसी अन्य स्कूल में प्रवेश लेना चाहेंगे तो मूल स्कूल के प्रधानाचार्य से हाईस्कूल की परिषदीय परीक्षा-2022 में शामिल होने का प्रमाण पत्र के आधार पर एडमिशन ले सकते हैं । इसी आधार पर उसे दूसरे स्कूल में औपबंधिक प्रवेश दिया जा सकेगा। ऐसे छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में पास होने पर अंकपत्र सह प्रमाणपत्र एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र मूल विद्यालय से प्राप्त कर प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद उनका प्रवेश नियमित किया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
  • टिकट किसी को भी मिले सभी को भाजपा के लिए काम करना होगा – राजेंद्र भंडारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.