रविवार, नवम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम धामी के निर्देश के बाद कोरोना पर प्रशासन सख्त, यहां काटे कई लोगों के चालान

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2021 7:39 अपराह्न

देहरादून: सीएम धामी के निर्देश के बाद अधिकारियों ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने मंडी समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहने वाले लोगों को जागरूक कर मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। इसके तहत विभिन्न जगहों पर उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार और पुलिस निरजंनपुर सब्जी मंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान मास्क न पहनने तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन न करने वाले 17 लोगों के चालान भी किए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस वाहन के माध्यम से अलाउंसमेन्ट करते हुए लोगों को मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु जागरूक भी किया गया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि कई व्यापारियों एवं खरीददारों द्वारा मास्क नहीं पहना गया था तथा न ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जा रहा था जिसे गम्भीरता से लेते हुए ऐसे सभी व्यापारियों/खरीददारों के चालान करते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर निर्धारित मानकों के अनुरूप कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई।

उप जिलाधिकारी सदर ने इस संबंध में मंडी सचिव को निर्देशित किया गया वह भी अपने स्तर से मंडी परिसर में मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करवाएं तथा सभी व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए बिना मास्क के घूम रहे व्यक्तियों एवं खरीददारों को सामान विक्रय न करें। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में मास्क एवं सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करवाएं।

इसके लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करते हुए मास्क के प्रयोग हेतु प्रेरित करें तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग के कार्मिकों को नियमित रूप से बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर औचक निरीक्षण करते हुए मानकों का पालन न करने वालों के विरूद्ध निर्धारित नियमों के अनुसार कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जनपद स्थित सभी बाजारों, शॉपिंग मॉल, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर नियमित औचक निरीक्षण किए जाएंगे तथा नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं; कहा – इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक
  • ग्रामीण स्टार्टअप्स बनेंगे रोजगार और आत्मनिर्भरता का आधार – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • ग्रामीण स्टार्टअप्स से बदलेगी गांवों की आर्थिक तस्वीर, रोजगार सृजन के केंद्र बनेंगे ग्रामीण क्षेत्र – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • ग्रामीण स्टार्टअप्स और नवाचार से ही साकार होगा विकसित भारत का संकल्प – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • शनिवार को दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति
  • राज्यपाल से सचिव दीपक कुमार की शिष्टाचार भेंट, संस्कृत शिक्षा एवं जनगणना से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा
  • गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बहा 15 वर्षीय किशोर, पुलिस-एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
  • स्वास्थ्य केंद्र में बिना अनुमति गैरहाजिर मिले प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने वेतन रोकने के दिए निर्देश
  • पौड़ी में लोकगीतों और थड़्या-चौंफला की प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया इगास पर्व
  • कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस करेगी पुरानी पेंशन बहाल – डॉ. हरक सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.