बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन

शेयर करें !
posted on : मार्च 18, 2026 1:08 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में रसोई गैस के सिलेंडरों को पाने के लिए मची अफरा तफरी के बीच अब आपूर्ति को जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इसके तहत प्रशासन की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर औचक निरीक्षण कर वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने पर जोर दिया है। रसोई गैस पाने के लिए लगातार बढ़ती भीड़ के बीच अब चमोली जिला प्रशासन अब अलर्ट मोड पर आ गया है। इसके तहत प्रशासन की टीम ने जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर गैस वितरण पर निगरानी रखनी शुरू कर दी है। इसके लिए गैस एजेंसी संचालकों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। पूर्ति विभाग की टीम तहसील प्रशासन और पुलिस के सहयोग से बाजारों में औचक निरीक्षण कर रही है।

जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे ने बताया कि जनपद में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की शिकायत मिलने पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। गैस के अनियमित वितरण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जनपद में संचालित गैस एजेंसियों का भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक गैरसैंण, पोखरी, ज्योतिर्मठ, मैठाणा, नंदानगर, कर्णप्रयाग और चमोली सहित विभिन्न स्थानों पर 150 से अधिक होटल, ढाबों और व्यवासायिक प्रतिष्ठानों और गैस एजेंसी का भी संयुक्त टीमों की ओर से निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी होटल, ढाबा और व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों को घरेलू रसोई गैस का व्यावसायिक उपयोग न किए जाने की हिदायत दी गई है।

डीएसओ ने बताया कि चमोली जनपद में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू बनी हुई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को उच्च स्तर से तय नियमों के अनुरुप रसोई गैस उपलब्ध करवाई जा रही है। पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में अस्पताल व स्कूलों के साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों को व्यावसायिक रसोई गैस उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी तैयार की जा रही है। इसके तहत शीघ्र निर्धारित मानकों के अनुरुप व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण भी शुरु किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से बुकिंग के लिए एजेंसी पर जाने और ऑनलाइन अथवा ऑॅफलाइन के बाद अपने प्वाइंट डिलवरी व होम डिलवरी के माध्यम से ही रसोई गैस सिलेंडर लेने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.