शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हर्षिल में आयोजित होने वाले सेब महोत्सव को लेकर प्रशासन ने की तैयारी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 13, 2023 7:12 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): हर्षिल में आगामी 20 अक्टूबर से सेब महोत्सव (एपल फेस्टीवल) का  आयोजन को लेकर प्रशासन के द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने हर्षिल एप्पल फेस्टीवल की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विभागों  के अधिकारियों के के साथ बैठक कर  जिम्मेदारियां सौपते हुए कहा है कि बागवानी विशेषज्ञों, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों तथा सेब उत्पादकों के सहयोग से इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाय।सीमांत हर्षिल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सेब की बागवानी की जाती है। जिसे देखते हुए  वर्ष 2018 एवं 2019 में हर्षिल में दो बार सेब महोत्सव आयोजित हुए थे। लेकिन कोरोना काल से यह महत्वपूर्ण आयोजन बंद हो गया था। इस क्षेत्र के सेब को नई पहचान दिलाने के लिए उसकी बेहतर ब्रांडिंग करने और सेब उत्पादन को प्रोत्साहित कर बागवानों की आय बढाने के उपाय करने के साथ ही बागवानी को पर्यटन विकास से जोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने पुनः पहल करते हुए हर्षिल में आगामी 20 अक्टूबर से दो दिवसीय एप्पल फेस्टीवल-2023 आयोजित कराने का निश्चय किया है।  
जिलाधिकारी ने इस आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों को गठन करने के आदेश जारी करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अगुवाई में गठित कोर कमेटी को समन्वय व तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को हिदायत दी है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, बागवानों एवं ग्रामीणों के सहयोग से सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाय।
मुख्य उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी ने बताया कि इस एक दिवसीय फेस्टीवल के दौरान सेब की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी महत्वपूर्ण आकर्षण होगी तथा विशेषज्ञों द्वारा बागवानों को सेब उत्पादन से संबंधित तकनीकी जानकारी एवं बागवानी के नए तौर-तरीकों से भी अवगत कराया जाएगा। फेस्टीवल में हिमांचल प्रदेश के उद्यान विशेषज्ञ भी किसानों के साथ सेब उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा करेंगे और बागवानी में आने वाली कठिनाईयों का समाधान सुझाएंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में जिले से बाहर के किसानों को भी आमंत्रित किया गया है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.