शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कर्मियों को मतदान स्थल तक पहुंचाने की तैयारी में जुटा प्रशासन

शेयर करें !
posted on : जुलाई 20, 2025 10:37 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी 24 तथा 28 जुलाई को होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने कमर कस ली है। इसके तहत 4150 कर्मचारी मतदेय स्थलों तक पहुंचने की तैयारी में लग गए है।

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिले में जिला पंचायत की 26, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 244, ग्राम प्रधानों की 615 और सदस्य ग्राम पंचायत के 4385 पदों के लिए चुनाव होने जा रहे है। उन्होंने बताया कि पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को होने जा रहा है। इसके चलते 263 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को दो दिन पहले रवाना किया जा रहा है। इसमें दूरस्थ डुमक, द्रोणागिरी, भेंटा, भर्की तथा गणाई पोलिंग स्टेशन शामिल है। जिले में छह सौ से अधिक मतदान केंद्रों में चुनाव संपन्न कराने के लिए 4150 कार्मियों की तैनाती की गई है। पोलिंग पार्टियों को मानूसन के चलते समय पर और सुरक्षित रूप से मतदेय स्थलों तक पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी तिवारी ने बताया कि हाई एल्टिट्यूट पर स्थित डुमक पोलिंग स्टेशन और द्रोणागिरी शामिल है। इन स्थानों पर पहुंचने के लिए कई किमी पैदल चलना पड़ता है। डुमक पोलिंग स्टेशन तक पहुंचने के लिए 19 किमी पैदल चलना पड़ेगा जबकि द्रोणागिरी पहुंचने के लिए 12 किमी का सफर तय करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मतदान केंद्रों तक जाने वाले सड़क और पैदल मार्ग भू-स्खलन के कारण बंद हो सकते है। इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को संभावित स्लाइड जोन पर मशीनों को तैनात रखने के निर्देश दे दिए गए है। इससे जल्द मोटर मार्ग यातायात के लिए खुल सकेंगे और पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों तक पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पोलिंग पार्टियों के गंतव्य तक पहुंचने तक कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति का सामना करने में देरी न हो।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.