शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आगामी चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं में जुटा प्रशासन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 30, 2024 11:34 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने शनिवार को यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े समस्त अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि विगत यात्रा अनुभव एवं यात्राकाल की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आगामी यात्रा को सुगम बनाने हेतु व्यवस्थाओं को सुदृढ किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए यात्रा व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए सभी संबंधित विभाग अपना प्रस्ताव दें। इसमें जिले स्तर से जो काम हो सकते है, उनको तत्काल शुरू किया जाए और जो बडे कार्य होने है उनके लिए आंगणन तैयार किया जाए ताकि बड़े कार्यो के लिए शासन स्तर से स्वीकृति ली जा सके। जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल, बीआरओ, लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर सिकिंग एवं स्लाइड जोन पर ट्रीटमेंट कार्यो को यात्रा से पहले पूर्ण कराया जाए। कमेडा, नंदप्रयाग, पागल नाला के ट्रीटमेंट और मलवा निस्तारण कार्यो को प्राथमिकता पर ठीक करें। यात्रा मार्ग पर सभी वैकल्पिक मार्गो का सुधारीकरण के साथ स्लाइड जोन को भी ठीक कराया जाए। कर्णप्रयाग-कालेश्वर, नंदप्रयाग-कोठियासैंण और चमोली-छिनका-पीपलकोटी वैकल्पिक मोटर मार्गो का सुधारीकरण एवं चौडीकरण किया जाए। गोपेश्वर-मंडल-चोपता मोटर मार्ग, कर्णप्रयाग-पोखरी और ग्वालदम-सिमली-कर्णप्रयाग मोटर मार्गो पर स्थित स्लाइड जोन, वोटलनेक प्वाइंट को ठीक कराने के साथ अतिक्रमण को हटाया जाए। गोपेश्वर नगर क्षेत्र में नालियों को ठीक करने के साथ जाली लगाकर सड़क को चौडा बनाया जाए। बदरीनाथ में विद्युत के सब स्टेशन के लिए पांडुकेश्वर से बदरीनाथ विद्युत लाइन बिछाने के लिए विद्युत विभाग को बीआरओ के साथ संयुक्त निरीक्षण कर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जल संस्थान को बदरीनाथ में पेयजल व्यवस्था एवं सीवरेज सिस्सटम को ठीक करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बदरीनाथ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ीकरण करने एवं माणा बस स्टेशन से माणा तक स्ट्रीट लाइट लगाने, शौचालय, पार्किंग की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हेमकुंड यात्रा मार्ग पर पुलना तक सड़क के मोडों का चौडीकरण और सुधारीकरण करने, यात्रा मार्ग पर मोर्चरी की व्यवस्था करने को कहा। जिलाधिकारी ने सुलभ अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर स्थित सभी शौचालयों का नियमित संचालन एवं साफ सफाई की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान यात्रा से जुड़ी विभिन्न व्यस्थाओं पर विचार विमर्श के साथ विभागीय अधिकारियों के सुझाव भी लिए गए। बैठक में परियोजना निदेशक आंनद सिंह, एसीएमओ डॉ एमएस खाती, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय, गुरूद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह, अधिशासी अधिकारी बदरीनाथ सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत सरकार के मंत्रालयों की संयुक्त पहल : देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में 26 फरवरी को दिव्यांगजनों के लिए विशेष “रोजगार मेला”
  • सरकार आपके द्वार : न्याय पंचायत रामपुर भाऊवाला में अपर सचिव व एडीएम ने सुनीं जन समस्याएं, 80 प्रतिशत अनुदान पर 4 लाख के कृषि यंत्रों का वितरण, स्वर्णा जैविक बासमती संगठन हुआ सशक्त
  • मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन के लिए जिला प्रशासन व आरईसी फांडेशन के मध्य इसी माह एमओयू
  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.