रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट : डीएम मयूर दीक्षित ने गंगदासपुर में परखी बाढ़ सुरक्षा तैयारियां, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 11, 2026 8:31 अपराह्न
  • बाढ़ एवं जल भराव के प्रति अत्यधिक संवेदनशील गंगदासपुर क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • बाढ़ सुरक्षा एवं जल भराव की समस्या से निपटने के लिए मानसून से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं  करने के विभागों को दिए निर्देश
हरिद्वार : आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील लक्सर के बाढ़ एवं जल भराव के प्रति अत्यधिक संवेदनशील  गंगदासपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा एवं जलभराव की समस्या से निपटने हेतु की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मानसून से पूर्व सभी आवश्यक कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गंगा दासपुर क्षेत्र में बाढ़ एवं जल भराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गत वर्ष  मुख्यमंत्री द्वारा गंगदासपुर क्षेत्र का भ्रमण के दौरान  दिए गए निर्देशों का उल्लेख करते हुए उनके अनुपालन के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।  जिलाधिकारी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं के क्रम में वर्तमान में संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को तेजी से संचालित करने के सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ ही उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला को निर्देशित किया कि क्षेत्र में बाढ़ से बचाव एवं जल निकासी से संबंधित सभी व्यवस्थाएं मानसून प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर मानसून के समय गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही, गांव में प्रस्तावित विकास एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों को जल निकासी संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी।
उन्होंने गंगदासपुर में गेट निर्माण, गंगदासपुर से पंडितपुर तक नाले के चैनलाइजेशन, नालों की नियमित साफ-सफाई तथा क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े जल निकासी मार्गों को सुचारु एवं दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में क्षेत्र में जलभराव की समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। ऐसे में गेट निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, जिससे मानसून के दौरान क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके तथा किसी भी संभावित बाढ़ अथवा जलभराव की स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सोनू त्यागी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ओम जी गुप्ता, सहायक अभियंता  विजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
 
 

 

1 of 16
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

15.

16.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.