शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एडीएम के.के मिश्रा ने मतदाता फोटो पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक किए जाने के संबंध में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

शेयर करें !
posted on : अगस्त 5, 2022 5:10 अपराह्न

देहरादून : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी के.के मिश्रा द्वारा मतदाता फोटो पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक किए जाने के संबंध में अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों एवं प्रारूपों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के लगभग चैदह लाख तिरानवे हजार तीन सौ सत्तावन वोटर्स को आधार से लिंक किया जाना है। उन्होंने बताया कि वोटर ऑनलाइन माध्यम से स्वयं भी अपना आधार लिंक कर सकता है इसके लिए वोटर हेल्पलाइन एप्प या www.voterportal.eci.gov.in     या www.nvsp.in    पर किया जा सकता है अथवा  http://dehradun.nic.in/electiondepartment     या http://www.ceo.uk.gov.in     से डाउनलोड कर प्रारूप पूर्णरूप से भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर ई-मेल आईडी electionform6b@gmail.com  या वाटसएप्प नंबर 9027256757 पर भेज सकते हैं।

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थल पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1500 निर्धारित की गई है। जिसके अनुसार मतदेय स्थलों के मानकीकरण एवं पुनःनिर्धारण की कार्यवाही की जानी अपेक्षित है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि यदि उनके द्वारा मतदेय स्थलों के परिर्वतन संबंधी कोई प्रस्ताव दिए जाने है तो 16 अगस्त 2022 तक प्रस्ताव जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 14 में संशोधन और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं नियम 1960 में परिर्वतन के फलस्वरूप मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की 4 अर्हता तिथियां यथा 1 जनवरी,  1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर हो गई है। इसी प्रकार वार्षिक संक्षिप्त पुनरीक्षण वर्ष की 1 जनवरी की अर्हरता तिथि के आधार पर किया जाएगा। जिसमें बाद की 3 अर्हता तिथियां 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर के आधार पर मतदाता सूची का अतिंम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में बीजेपी प्रतिनिधि सुभाष बालियान, सीपीएम से अंनन्त आकाश, बसपा से स्पर्श सागर, जयप्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत, जिला कार्यक्रम बाल विकास अखिलेश मिश्रा सहित संबंधित राजनैतिक दलों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.