शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री रूद्रनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर ADM अनिल कुमार चन्याल ने मंदिर के पुजारियों, हक हकूकधारियों एवं संबधित विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 15, 2021 4:48 अपराह्न

चमोली : पंचकेदार में से एक श्री रूद्रनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर वृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल ने मंदिर के पुजारियों, हक हकूकधारियों एवं संबधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सभी संबधित विभागों को 10 मई तक यात्रा व्यवस्थाओं को दुरूस्थ करने के निर्देश दिए गए। इस वर्ष श्री रूद्रनाथ मंदिर के कपाट अगामी 17 मई को खुलेंगे।

अपर जिलाधिकारी ने लोनिवि को पैदल यात्रा मार्ग को सुचारू करने, सगर से चन्द्रकोटी तक नगर पालिका को स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने तथा नारदकुण्ड से मंदिर तक उरेडा को सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए। पैदल मार्ग पर सफाई व्यवस्था हेतु जैविक और अजैविक कूडेदान की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। जल संस्थान को पैदल मार्ग पर पेयजल व्यवस्था तथा स्वास्थ्य विभाग को यात्रा के दौरान फस्ट एड किट की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रूद्रनाथ में धर्मशाल की छत के लिए प्लास्टिक तिरपाल जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि बारिश में यात्रियों को परेशानी न हो। बैठक में मंदिर के पुजारी, हक हकूधारियों एवं ग्राम वासियों ने सुरक्षित यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर रूद्रनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी धर्मेन्द्र तिवारी, प्रबंधक आशुतोष भट्ट, हक हकूकधारी देवेन्द्र सिंह बिष्ट, सत्येन्द्र रावत, प्रेम सिंह बिष्ट, गजेन्द्र सिंह नेगी, ग्वाड ग्राम प्रधान नीरज बिष्ट सहित सभी संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि रूद्रनाथ मंदिर में भगवान शिवजी के एकानन यानि कि मुख की पूजा होती है। रूद्रनाथ मंदिर की यात्रा गोपेश्वर से शुरू होती है। यहां से सगर गांव तक वाहन से जा सकते है। सगर गांव से लगभग 18 किमी पैदल चढाई चढकर सुन्दर बुग्यालों से होते हुए रूद्रनाथ मंदिर तक पहुॅचा जाता है। रूद्रनाथ यात्रा के अलौकिक परिवेश में चारों ओर हरियाली, हिमालयी पुष्प, पशु पक्षी, ब्रहमकमल, भोजपत्र के वृक्ष बहुतायत में मिलते है। समुद्रतल से लगभग 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रूद्रनाथ मंदिर भव्य प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण है। नन्दा देवी और त्रिशूल की हिमच्छादित चोटियां यहां का आकर्षण को और बढाती है। भक्तों के लिए ग्रीष्मकाल में 6 महीने रूद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले रहते है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.