शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एडीएम प्रशासन डॉ. शिव कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 7, 2022 9:26 अपराह्न
देहरादून : जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार के निर्देश के अनुपालन में आज जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. शिव कुमार बरनवाल ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में  कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से जनपद में चिह्नित किए गए ब्लैक स्पाॅट की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि कुल 49 ब्लैक स्पाॅट में से 30 ब्लैक स्पाॅट का सुधारीकरण कर लिया गया है तथा 19 ब्लैक स्पाॅट पर सुधारीकरण का कार्य अभी शेष है। जिनमें लोनिवि के 4, एनएच के 15 सुधारीकरण हेतु शेष है। इसी प्रकार जनपद अन्तर्गत चिह्नित 147 दुर्घटना संभावित स्थल (ब्लैक स्पाॅट से इतर) में से 142 पर सुधार किया गया है जबकि 5 पर कार्य अवशेष है जिनमें से लोनिवि के 4 एवं एनएचएआई के 1 स्पाॅट पर कार्य होना शेष है। अपर जिलाधिकारी ने एनएचएआई से कोई प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण हेतु पत्र पे्रषित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि 2021 में 365 दुर्घटनाएं हुई जिनमें 165 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 247 व्यक्ति घायल हुए। जिनमें सबसे अधिक दुर्घटनाएं ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग तथा गलत दिशा में वाहन चलाने से हुई। इसी प्रकार परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा कुल 135934 चालान किए गए। इसी प्रकार सड़क सुरक्षा समिति द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परिवन एवं पुलिस विभाग द्वारा ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने, भारी वाहन से यात्री ढोने, रेड लाइट जम्प करने 10350 प्रकरणों पर कार्यवाही की संस्तुति की गई। इसी प्रकार गलत दिशा में वाहन चलाने पर 890 प्रकरणों पर कार्यवाही की संस्तुति की गई।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन ब्लैक स्पाॅट पर सुधारीकरण का कार्य शेष है सभी एंजेन्सियां सयंक्त रूप से ऐसे स्थलों का निरीक्षण कर  यथाशीघ्र कार्य पूर्ण कर लें। उन्होंने मजिस्ट्रीयल की जांच की प्रगति का ब्योरा अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग को ओवर लोडिंग एवं ओवर स्पीडिंग तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर सख्ताई से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा, अ. अभि. लोनिवि जे.के त्रिपाठी, डीएस नौटियाल, स्वास्थ्य विभाग से डाॅ. दिनेश चौहान, सहित नगर निगम, पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • युद्ध के बीच अमेरिका ने थल सेना प्रमुख को हटाया, तत्काल रिटायर होने का आदेश
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • उत्तराखंड में कृषि और राजस्व कर्मियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
  • उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम
  • धूमधाम से निकली हनुमान जयंती रैली
  • ‘संस्कार युक्त, नशामुक्त युवा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, धरा रावत ने पाया प्रथम स्थान
  • व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी, राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा, सचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपी
  • एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर, गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 अप्रैल को होगी माॅक ड्रिल
  • उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.