मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मकर संक्रांति पर खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2026 7:19 अपराह्न

कर्णप्रयाग। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर 14 जनवरी को प्रातः साढ़े पांच बजे आदिबदरी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट उद्घाटन के अवसर पर 14 से 20 जनवरी तक महाभिषेक समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह घोषणा मंदिर समिति की बैठक में मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल द्वारा की गई।

रविवार को मंदिर परिसर में मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कपाट उद्घाटन कार्यक्रम एवं सप्ताहभर चलने वाले धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी से गढ़वाल राइफल्स द्वारा कीर्तन मंडप में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही क्षेत्र की महिला मंगल दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रमों के उद्घाटन हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट को आमंत्रित किया गया है। वहीं, मंदिर की प्रथम पूजा में विधायक अनिल नौटियाल भी शामिल होंगे।

कार्यक्रमों की कड़ी में 15 जनवरी को महिला मंगल दलों तथा 16 जनवरी को शिक्षण संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए बैठक में सांस्कृतिक समिति, स्वागत समिति, अनुष्ठानिक समिति, साज-सज्जा समिति, भोजन-प्रसाद समिति एवं शांति व्यवस्था समिति का गठन किया गया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा इस वर्ष भी सभी मंदिरों की आकर्षक सजावट की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को भव्य आध्यात्मिक वातावरण प्राप्त हो सके।

बैठक में विजय चमोला को सर्वसम्मति से मंदिर समिति का नया कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, महासचिव हिमेंद्र कुंवर, संरक्षक विनोद नेगी, गैंणा सिंह रावत, नवीन बहुगुणा, नरेश बरमोला, भुवन बरमोला, नंदा पंवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हिंदू नव वर्ष रौद्र संवत 2083 के स्वागत में निकलेगी जन जागरण यात्रा, 2100 दीपों से जगमगाएगा सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मंदिर, चैत्र नवरात्र पर माता की चौकी और 208 कन्याओं का होगा पूजन
  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.