मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी रावल जी सहित सेना के बैंड के साथ समारोहपूर्वक योग बदरी पांडुकेश्वर से पहुंची श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, श्री बदरीनाथ धाम यात्रा वर्ष 2022 का हुआ औपचारिक समापन

• 19 नवंबर हो श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हुए थे कल 20 नवंबर को  योग बदरी  पांडुकेश्वर पहुंची थी आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 21, 2022 6:44 अपराह्न
जोशीमठ : आदि गुरू शंकराचार्य जी  की गद्दी के   श्री नृसिंह मंदिर स्थित गद्दी स्थल में स्थापित होते ही आज श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2022 का औपचारिक समापन भी हो गया है। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी   योगेन्द्र सिंह ने श्रद्धालुजनों को बधाई दी है।  श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर शाम को  शीतकाल हेतु बंद हो गये थे  आज 21 नवंबर को आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी  योग बदरी पांडुकेश्वर से श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के दर्शन किये तथा रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का स्वागत किया। इससे पहले रावल जी ने विष्णु प्रयाग में भगवान नारायण की पूजा  तथा मां गंगा की आरती की। तत्पश्चात सीमा सड़क संगठन केंप मारवाड़ी में रावल जी एवं धर्माधिकारी का स्वागत हुआ। शाम को रावल जी, धर्माधिकारी का गढ़वाल स्काउट केंप जोशीमठ में स्वागत किया गया।

मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि कल 20  नवंबर  रविवार को प्रात: श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी तथा रावल जी सहित आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ समारोह पूर्वक योग ध्यान बदरी पांडुकेश्वर  पहुंची थी,श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी योगबदरी पांडुकेश्वर में‌ विराजमान हो गये है पांडुकेश्वर में ही श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी की  शीतकाल में पूजा-  अर्चना की जायेगी। आज  21 नवंबर  सोमवार को पूर्वाह्न रावल जी एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंच गयी। उल्लेखनीय है कि श्री नृसिंह मंदिर परिसर में डोली के पहुंचने पर पूजा अर्चना   हुई तथा महिलाओं ने मंगल गान तथा भजन गाये। इस अवसर पर प्रसाद वितरित हुआ तथा भंडारा आयोजित किया गया। इसी के साथ श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का औपचारिक समापन हो गया  योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में शीतकालीन पूजायें शुरु हो गयी।
इस अवसर पर  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज,  सहित रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, खाक चौक के परमाध्यक्ष  स्वामी बाबा बालक दास जी महाराज, धरणीधर जी महाराज, मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, पूर्व सदस्य ऋषि प्रसाद सती, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, कमांड अधिकारी मनीष कपिल,स्वामी मुकुंदानंद महाराज,वेदपाठी रविन्द्र  भट्ट एवं  उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, ओसडी जनसंपर्क एएस नेगी,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र  चौहान, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी क्रमश: दीपक नौटियाल, विराज बिष्ट,  कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल,  वरिष्ठ सहायक राजेंद्र सेमवाल, लेखाकार भूपेन्द्र रावत, भंडार प्रभारी संतोष तिवारी, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़,  पुजारी संजय डिमरी,प्रबंधक भूपेंद्र राणा,  सीए अतुल डिमरी,अजय सती, अनसुया नौटियाल,दिनेश भट्ट,पूर्व दफेदार  कृपाल सनवाल, प्रभारी दफेदार कुलानंद पंत,  विकास सनवाल,  हेमा नेगी, शर्मिला,अंजना भट्ट, आंचल भट्ठ,हरीश जोशी तथा देवपुजाई समिति के पदाधिकारी,  अनिल नंबूरी, थानाध्यक्ष  विजय भारती, बदरीनाथ थाना प्रभारी केसी भट्ट, एसआई गगन मैठाणी, रामप्रसाद थपलियाल,  सहित श्रद्धालुजन तथा संतगण मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.