रविवार, अप्रैल 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ADG लॉ एंड ऑडर डॉ. वी. मुरुगेशन ने की श्री मां पूर्णागिरि मेले में यातायात, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 31, 2025 10:56 अपराह्न
  • सरल, सुगम, शांतिपूर्वक व व्यवधान रहित तरीके से श्रद्धालुओं को श्री माँ पूर्णागिरी मंदिर दर्शन कराए जाने संबंधी निर्देश दिए

टनकपुर : कुमाऊँ भ्रमण के दौरान आज 31 मार्च, 2025 को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा जनपद चंपावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत आयोजित हो रहे उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेले श्री माँ पूर्णागिरी मेले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गयी तथा श्री माँ पूर्णागिरी मंदिर दर्शन किए गए। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा सरल, सुगम, शांतिपूर्वक व व्यवधान रहित तरीके से श्रद्धालुओं को श्री माँ पूर्णागिरी मंदिर दर्शन कराए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति को निर्देशित किया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा थाना टनकपुर से ठूलीगाढ़, भैरव मन्दिर, कालिमंदिर, एसडीआरएफ कैंप तथा मुख्य मन्दिर तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों के रहने, खाने व ठहरने की उचित प्रबंध किए जाने संबंधी निर्देश दिए गए। साथ ही श्री माँ पूर्णागिरी दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित तरीके से मंदिर दर्शन कराए जाने, अत्यधिक भीड़ बढ़ने पर कुशल भीड़ प्रबंधन कर दर्शन कराए जाने संबंधी निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा भीड़ के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ने वाले बच्चों, बुजुर्गों तथा महिला-पुरुषों की त्वरित खोजबीन कर उनके परिजनों से मिलाये जाने संबंधी निर्देश दिए गए। अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मेला क्षेत्र में अग्निशमन कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहकर अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम किए जाने संबंधी निर्देश दिए गए। नदी के किनारे स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम किये जाने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक तैराक पुलिस जवानों की नियुक्ति की जाने संबंधी निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सकुशल बनाए रखने, नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, ओवरलोडिंग/ ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने संबंधी निर्देश दिए गए। मेले के दौरान ट्रेनों के समय आने से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को समय से कुशल प्रबंध कर मंदिर दर्शन कराए जाने संबंधी निर्देश दिए । रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व अन्य ऐसे स्थान जहां पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रहती है उन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त कर श्रद्धालुओं सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने संबंधी निर्देश दिए गए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उद्योग मित्रों की समस्याओं को शीघ्रता से किया जाए निस्तारण – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र
  • चारधाम यात्रा से पहले मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे व आईजी राजीव स्वरूप ने हर की पैड़ी पर किया गंगा पूजन
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार
  • देहरादून में हुई फ्लिपकार्ट मिनट्स की लॉन्चिंग, तेज डिलीवरी और रोजगार के नए अवसरों के साथ स्थानीय सेलर्स और किसानों के विकास को मिलेगी गति
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – सीएम धामी
  • चारधाम यात्रा से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्थलीय निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्था, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • आईएमस यूनिसन विश्वविद्यालय में चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
  • ग्रामोत्थान परियोजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का आधार, दुग्ध उत्पादन और विपणन से महिलाओं को घर बैठे बेहतर आय
  • दून इंटरनेशनल स्कूल ने रचा नया इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट
  • चारधाम यात्रा : सुबह चार से रात दस बजे तक ही यात्री वाहन संचालन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.