शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कोटद्वार के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, वोटर लिस्ट की जांच गंभीरता से करने और बीएलओ को नियमित प्रशिक्षण देने के दिये निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2025 1:19 पूर्वाह्न

पौड़ी : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मंगलवार को कोटद्वार क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों (पोलिंग बूथों) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, मतदाता सूची के सत्यापन कार्य और बूथ स्तर के अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि चुनावी तैयारियों को लेकर प्रत्येक स्तर पर नियमित निरीक्षण और निगरानी व्यवस्था बनायी जाय ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज, कोटद्वार स्थित चार मतदान केंद्रों और आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में बने तीन मतदान केंद्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाय ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से न छूटे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि जिन नागरिकों के नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र शामिल किया जाय।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी कोटद्वार को निर्देश दिये कि बीएलओ और सुपरवाइजरों को हर माह प्रशिक्षण दिया जाय, ताकि वे चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और तकनीकी प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी रख सकें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर फील्ड स्तर पर निरीक्षण करते रहें ताकि किसी भी समस्या का समाधान समय रहते किया जा सके। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जिन बूथों में मरम्मत, पेयजल या विद्युत व्यवस्था से संबंधित दिक्कतें हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी मतदान केंद्रों को चुनाव से पूर्व सुविधायुक्त, स्वच्छ और सुलभ बनाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि मतदान केंद्रों पर रैम्प, शौचालय, छायादार स्थान और बैठने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं को सहज मतदान अनुभव मिल सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शालिनी मौर्य, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • उत्तराखंड में कृषि और राजस्व कर्मियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
  • उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम
  • धूमधाम से निकली हनुमान जयंती रैली
  • ‘संस्कार युक्त, नशामुक्त युवा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, धरा रावत ने पाया प्रथम स्थान
  • व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी, राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा, सचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपी
  • एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर, गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 अप्रैल को होगी माॅक ड्रिल
  • उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
  • उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं – डाॅ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.