शनिवार, नवम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 18, 2026 4:58 अपराह्न
  • अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला  प्रशासन के द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण
  • सड़क मार्ग,फुटपाथ एवं आगामी कुंभ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से हटाया जा रहा है अतिक्रमण
  • नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज क्षेत्रांतर्गत चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सघन एवं सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट श्री हर गिरि के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला प्रशासन,नगर निगम की टीम एवं पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे और सम्पूर्ण कार्यवाही में सहयोग प्रदान किया।
अतिक्रमण अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज परिसर के बाहर सड़क, फुटपाथ एवं पटरी पर अवैध रूप से लगाए गए खोखों तथा अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। नगर निगम की टीम द्वारा अवैध खोखों एवं पटरी दुकानों को हटाने की कार्यवाही की गई, वहीं पुलिस बल की उपस्थिति में यह अभियान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।
नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सड़क मार्ग एवं फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त बनाना तथा आगामी कुंभ मेले के सुव्यवस्थित एवं सुचारु संचालन हेतु यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों, सड़कों एवं फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा प्रशासन द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज परिसर क्षेत्र में यातायात सुगमता एवं श्रद्धालुओं/यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अभियान संचालित किया गया, जिसमें सड़क एवं फुटपाथ पर अस्थायी रूप से लगे अवैध खोखों, पटरी दुकानों तथा अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया, ताकि आमजन एवं यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनज़र यह अभियान नगर निगम एवं पुलिस बल के सहयोग से आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर के प्रमुख मार्ग, फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थल अतिक्रमण मुक्त रहें और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
 

 

1 of 6
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ का खौफनाक ट्रेलर जारी, गांव की रहस्यमयी कहानी देख कांप उठेंगे दर्शक
  • भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में उमड़ा जनसैलाब
  • थत्यूड़ में नौवें जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, सीएम धामी ने 52.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.